Hanuman Chalisa

पद्मालक्ष्मी : मेकअप और बच्ची को दूध साथ-साथ

Webdunia
शनिवार, 12 मई 2018 (22:30 IST)
न्यूयॉर्क। प्रसिद्ध मॉडल, लेखिका, एक्टर, टेलीविजन होस्ट और एक बच्चे की मां पद्मालक्ष्मी एक ऐसी वर्किंग और पॉवर माम हैं, जो कि अपने दैनिक कामों के साथ-साथ जरूरी काम भी कर डालती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने 'मदर्स डे' के अवसर पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। अपनी इस पुरानी तस्वीर में वे बच्ची कृष्णा को दूध पिलाने के साथ-साथ अपना मेकअप भी करती दिख रही हैं।
 
 
तमिलनाडु से भारतीय मूल की 47 वर्षीय पद्मा अपने बचपन से ही अमेरिका में रह रही हैं और वे एक बच्ची और 8 वर्षीय बेटे की मां भी हैं। उन्हें भारतीय मूल के प्रसि‍द्ध लेखक, साहित्यकार सलमान रशदी की पूर्व पत्नी के तौर पर भी जाना जाता है। इस तस्वीर से न केवल उन्होंने मदर्स डे पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं वरन दुनिया की उन तमाम महिलाओं को अपना समर्थन भी दिया, जो कि मां और एक कामकाजी महिला की भूमिका एकसाथ निभाती हैं।
 
अगर आपको पता न हो तो आपकी जानकारी में बढ़ोतरी करने के लिए बता दें कि 'मदर्स डे' सारी दुनिया में मनाया जाता है लेकिन यह अलग-अलग तारीखों और दिनों पर मनाया जाता है। विदित हो कि 'मदर्स डे' भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। लेकिन इसके लिए कोई एक दिन तय नहीं है और हर वर्ष मई का दूसरा रविवार 'मदर्स डे' के रूप में मनाया जाता है।
 
भारत, अमेरिका में इस साल 'मदर्स डे' 13 मई को मनाया जाएगा, क्योंकि मई का दूसरा रविवार 13 तारीख को पड़ रहा है। वैसे तो मां का सम्मान करने और मां को प्यार करने के लिए किसी एक खास दिन की जरूरत नहीं होती है। लेकिन वर्तमान में दुनिया के कम से कम 46 देशों में 'मदर्स डे' मनाया जाता है।
 
अलग-अलग देशों में 'मदर्स डे' की डेट्स अलग-अलग हैं। जहां कुछ देशों में इंटरनेशनल महिला दिवस या 8 मार्च के दिन ही 'मदर्स डे' मना लिया जाता है। वहीं कुछ देशों में उस दिन 'मदर्स डे' मनाया जाता है, जिस दिन उस देश की रानी का बर्थडे पड़ता है जैसेकि ब्रिटेन और अन्य देशों में।
 
भारत जैसे देश में 'मदर्स डे' मनाए जाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यहां माता-पिता का सम्मान करने के लिए किसी दिन विशेष की जरूरत नहीं होती है। भारत पश्चिमी देशों से प्रेरित होकर 'मदर्स डे' सेलिब्रेट करता है। वेस्ट वर्जीनिया में सबसे पहले 'मदर्स डे' की शुरुआत हुई थी और एना जार्विस नाम की महिला ने 1912 में 'सेकंड संडे इन मे' और 'मदर डे' नाम की कहावत को ट्रेडमार्क बनाया था।
चित्र सौजन्य : ट्विटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख