Hanuman Chalisa

महिला अधिकारों को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन पर पाकिस्तान में मचा बवाल

Webdunia
मंगलवार, 25 जून 2019 (00:52 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में डिटर्जेंट के एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के विज्ञापन को लेकर हंगामा मच गया है जिसमें रूढ़िवादी पितृसत्तात्मक देश में लैंगिक भेदभाव पर सवाल उठाए गए हैं। आलोचक इस्लाम का कथित तौर पर अपमान किए जाने की बात कह कंपनी की निंदा कर रहे हैं।
 
अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल के स्वामित्व वाले 'एरियल'  साबुन के विज्ञापन में महिलाओं से रूढ़िवादी नियमों को तोड़ने और करियर की दिशा में आगे बढ़ने को कहा गया है।
 
विज्ञापन में विभिन्न पेशे की कईं महिलाओं को दिखाया गया है जिसमें एक पत्रकार और एक डॉक्टर भी शामिल हैं जिन्हें रस्सी पर टंगी 4 मैली चादरों को हटाते हुए दिखाया गया है। इन चादरों पर पाकिस्तान में महिलाओं के संबंध में रूढ़िवाद को लेकर कहे जाने वाली कुछ बातों का जिक्र है, मसलन 'लोग क्या कहेंगे?', 'चारदीवारी में रहो' आदि।
 
विज्ञापन पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मरूफ के इस कथन के साथ समाप्त होता है, 'चारदीवारी में रहो, ये सिर्फ वाक्य नहीं बल्कि दाग हैं।' इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं जिसमें रूढ़िवादी लोग ट्विटर पर 'एरियल का बहिष्कार करो' जैसे हैशटैग का प्रयोग कर रहे हैं।
 
कुछ लोग इसे इस्लाम का अपमान बता रहे हैं, तो कुछ लोग इन उदारवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जो पाकिस्तान में उदारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ पाकिस्तानी नियामकों ने इस विज्ञापन पर सेंसर लगाने और इसे हटाने की मांग की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख