बड़ी कूटनीतिक जीत, UNSC के लिए भारत को मिला पाकिस्तान का समर्थन

Webdunia
संयुक्त राष्ट्र। एशिया-प्रशांत समूह के सभी 55 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल के कार्यकाल के लिए भारत की  गैर-स्थायी सीट की उम्मीवारी का समर्थन किया है। यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है। इन 55 देशों में पाकिस्तान भी शामिल है। 
 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट करके कहा कि एशिया-प्रशांत के सभी  देशों ने वर्ष 2021-22 के लिए सुरक्षा परिषद में भारत की गैर-स्थायी सीट का सर्वसम्मति से समर्थन किया है। अकबरुद्दीन ने इसके लिए इन देशों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि समर्थन में आगे आने के लिए सभी 55 देशों का बहुत-बहुत धन्यवाद। संयुक्त राष्ट्र में 5 अस्थायी सदस्यों का चुनाव जून 2020 के आस-पास में होना है। इन सदस्यों का कार्यकाल जनवरी 2021 से शुरू होगा। स्थायी सदस्य का चयन दो साल के लिए किया जाता है। 
 
भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले इन 55 देशों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, जापान आदि देश शामिल हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का दावा, 3 और समूहों ने हुर्रियत से खुद को अलग किया

LIVE: कोतवाली पहुंचे संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क, कहा जांच में सहयोग करूंगा

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, क्‍या है बयान के मायने, छलका परिवार के लिए दर्द?

खरगे का दावा, RSS की विचारधारा के खिलाफ थे सरदार पटेल

क्या ट्रंप ने भारत को लेकर झूठ बोला था, US पर कितना टैरिफ लगाता है India

अगला लेख