झूठी आन बान के लिए 15 साल की किशोरी और उसके रिश्ते के भाई की हत्या

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (22:54 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में परिवार की झूठी आन-बान के लिए 2 भाइयों ने शुक्रवार को अपनी किशोरी बहन और रिश्ते के एक भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि भाइयों को शक था कि उनकी 15 साल की बहन 27 साल के रिश्ते के भाई के साथ प्यार में है, जो पहले से ही शादीशुदा और 4 बच्चों का बाप है।
 
उन्होंने पहले रिश्ते के अपने भाई की उस वक्त हत्या कर दी, जब वह खेत में काम कर रहा था। बाद में दोनों घर गए और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे कत्ल के बाद वे इलाके से भाग निकले।
 
यह घटना दूरदराज के शांगला जिले के लारे इलाके की है। पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हत्यारों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख