पेशावर में ऋषि कपूर के घर को संग्रहालय बनाएगा पाकिस्तान

Webdunia
गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (18:44 IST)
इस्लामाबाद। अभिनेता ऋषि कपूर के अनुरोध पर पाकिस्तान सरकार ने पेशावर में किस्सा ख्वानी बाजार स्थित उनके पैतृक घर को जल्द संग्रहालय में तब्दील करने का फैसला किया है।
 
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार अभिनेता के घर को संग्रहालय बनायेगी।
 
पाकिस्तान पहुंचे भारतीय पत्रकारों के एक समूह को उन्होंने बताया, 'ऋषि कपूर की ओर से अनुरोध आया था। उन्होंने गुजारिश की थी कि पेशावर में उनके खानदानी घर को संग्रहालय या कोई संस्थान बना दिया जाये। हमने उनका अनुरोध स्वीकार लिया है।'
 
पाकिस्तान के गृह मंत्री शहरयार खान अफरीदी ने कहा कि कपूर ने उन्हें फोन कर अनुरोध किया था कि पेशावर में उनके पारिवारिक घर को संरक्षित किया जाए और हमने उनके अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
 
अफरीदी ने कहा, 'उन्होंने मुझे फोन किया और अपने खानदानी घर को संग्रहालय बनाने के बारे में बात की। अब संघीय एवं प्रांतीय सरकारें इस पर काम कर रही हैं और जल्द इसे संग्रहालय में तब्दील करेंगी।'
 
किस्सा ख्वानी बाजार स्थित यह हवेली गुजरे जमाने के, हिंदी फिल्मों के नामी अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्वरनाथ कपूर ने बनवाई थी।
 
पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का जन्म इसी हवेली में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। अभिनेता-निर्देशक राज कपूर को 1950 और 1960 के दशक में कई हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। 1947 में विभाजन के बाद कपूर परिवार ने पेशावर छोड़ दिया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख