‘पर्माक्राइसिस’ बना साल 2022 का वर्ड ऑफ द ईयर, जानिए क्‍या होता है इसका मतलब?

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (16:33 IST)
हर साल वर्ड ऑफ द ईयर यानी साल का सबसे चर्चित शब्‍द चुना जाता है। पिछले सालों में कोरोना के दौरान कोरोना वायरस, लॉकडाउन, क्वारंटाइन और आइसोलेशन जैसे शब्द चर्चा में रहे थे। लेकिन साल 2022 में एक नया शब्द ‘पर्माक्राइसिस’ (Permacrisis) चर्चा में है।

अब यह शब्‍द सभी डिक्शनरी में जुड़ गया है। यानी ‘पर्माक्राइसिस’ शब्‍द को वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया है। यूं तो दुनिया में कई तरह की डिक्‍शनरीज हैं, लेकिन वर्ल्ड कोलिन्स डिक्शनरी ने 2022 में पर्माक्राइसिस को ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ चुना है।

क्या होता है इसका मतलब?
दरअसल, साल 2022 में कई तरह की उठापटक देखी गई। यही वजह है कि पर्माक्राइसिस (Permacrisis) शब्द लोकप्रिय हुआ। यह दो शब्‍दों से मिलकर बना है। पहला है पर्मानेंट यानी स्थायी और दूसरा है क्राइसिस यानी संकट। इस तरह पर्माक्राइसिस का अर्थ हुआ असुरक्षा और चीजों के स्थायी न होने का समय बढ़ जाना।

साल 2022 में जहां रूस और यूक्रेन का युद्ध हो रहा है, ग्लोबल वॉर्मिंग, कोरोना वायरस और लगातार गिरती अर्थव्यवस्था भी चर्चा में रहे। कई देशों की तो कोरोना के बाद कमर ही टूट गई। अब जाकर समझ में आ रहा है कि ये सभी दुर्घटनाएं स्थाई हो गईं। यही वजह रही कि इन समस्‍याओं को बयां करने के लिए पर्माक्राइसिस शब्द का इस्तेमाल किया जाने लगा।

बता दें कि हर साल वर्ड ऑफ द ईयर चुना जाता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसका कितना इस्‍तेमाल किया गया, उसे कितना सर्च किया गया और वो कितना काम आया।
Edited: By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

अगला लेख