Hanuman Chalisa

पोप फ्रांसिस को वेनेजुएला में रक्तपात की आशंका

Webdunia
सोमवार, 28 जनवरी 2019 (23:58 IST)
पोप के विशेष विमान से। पोप फ्रांसिस ने सोमवार को कहा कि उन्हें डर है कि वेनेजुएला में छा रहे राजनीतिक संकट से 'रक्तपात' हो सकता है। पहले लातिन अमेरिकी पोप ने पनामा से वापसी के दौरान विमान में पत्रकारों से कहा कि पता है कि मुझे किस बात का डर है? रक्तपात का।
 
 
उन्होंने कहा कि हिंसा की समस्या मुझे भयभीत करती है। उधर संवाद समिति एपी के अनुसार विपक्षी नेता जुआन गुएडो को अमेरिका द्वारा अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता को भले ही ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए एकमात्र रास्ता बता रहा हो लेकिन लोगों के जेहन में स्थिति बिगड़ने की आशंका बलवती होती जा रही है।
 
काराकास में बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर रोजमर्रा के सामान जुटा रही सेवानिवृत्त सचिव एलिजाबेथ पिनेडा कहती है कि उसे समाजवादी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के जल्दी और चुपचाप हथियार डाल देने की संभावना नजर नहीं आती है। उसने कहा कि सरकार और बुरे निर्णयो और बेशर्मी से हमारा गला घोंटने जा रही है।

अर्थशास्त्रियों के बीच इस बात पर सहमति है कि जुआन गुएडो और निकोलस मादुरो के बीच टकराव जितना ही लंबा खिंचेगा, आम लोगों की परेशानियां उतनी ही बढ़ सकती हैं।
 
निर्णायक सेना के समर्थन से लैस मादुरो ने अमेरिका पर गुएडो को अपने आपको अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने के लिए प्रोत्साहित कर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने उस पर उन देशों के राग की अगुवाई करने का भी आरोप लगाया जिन्होंने गुएडो के शासन को तत्काल मंजूरी दे दी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख