Biodata Maker

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 1 सितम्बर 2025 (16:17 IST)
Powerful earthquake in Afghanistan: पाकिस्तान की सीमा के निकट पूर्वी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है तथा 1300 लोग घायल हो गए। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि खोज एवं बचाव दल के प्रभावित इलाके में पहुंच गया है। भूकंप में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। भूकंप के झटके रविवार देर रात पड़ोसी नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर के समीप कुनार प्रांत के कई कस्बों में महसूस किए गए।
 
सैकड़ों लोगों की मौत : अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रात 11:47 बजे आए 6.0 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व में था। भूकंप का केंद्र जमीन से आठ किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई वाले भूकंप ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात आए भूकंप में कुनार में 610 लोग मारे गए और 1300 घायल हुए। कई मकान तबाह हो गए। कानी ने बताया कि नंगरहार में कई लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। हालां‍कि खबरों के अनुसार इस शक्तिशाली भूकंप में 1000 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है।  
 
मृतक संख्या बढ़ने की आशंका : जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने बताया कि वहां बचाव अभियान अब भी जारी है और कई गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। मृतकों और घायलों के आंकड़े बदल रहे हैं। कुनार, नंगरहार और राजधानी काबुल से चिकित्सा दल इलाके में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में हताहतों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है और मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ने के साथ ही इन आंकड़ों में बदलाव की आशंका है।
 
जलालाबाद व्यापारिक केन्द्र : पड़ोसी देश पाकिस्तान से निकटता और दोनों देशों के बीच सीमापार का एक प्रमुख केंद्र होने के कारण जलालाबाद एक चहल-पहल वाला व्यापारिक शहर है। नगरपालिका के अनुसार, इसकी आबादी लगभग 3 लाख है, लेकिन इसका महानगरीय क्षेत्र कहीं ज़्यादा बड़ा माना जाता है। इसकी ज़्यादातर इमारतें कम ऊंचाई वाली हैं, जो अधिकतर कंक्रीट और ईंटों से बनी हैं और इसके बाहरी इलाकों में मिट्टी की ईंटों और लकड़ी से बने घर हैं। कई मकानों की गुणवत्ता घटिया है।
 
जलालाबाद में खेती भी काफी होती है, जिसमें खट्टे फल और चावल शामिल हैं तथा काबुल नदी इसी शहर से होकर बहती है। सात अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद तेज झटके भी महसूस किए गए थे। तालिबान सरकार का अनुमान है कि इस भूकंप में कम से कम 4000 लोग मारे गए थे। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल का जय शाह पर तीखा सवाल, Amit Shah भी तिलमिला जाएंगे, ट्रोल भी हुए गांधी

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

ममता कुलकर्णी की तर्ज पर बोली प्रेमिका, भरो... मांग मेरी भरो, परेशान प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी

Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी से 800 उड़ानें प्रभावित, अब ऑपरेशन सामान्य

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर जौनपुर ने मारी बाजी

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में : योगी

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम : योगी

अगला लेख