Hanuman Chalisa

शहजादी की शादी नौकर के बेटे से

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2017 (14:42 IST)
क्वालालम्पुर। मलेशिया में सोने के जहाज में उड़ने वाले सुल्‍तान की बेटी ने फूलों की दुकान में नौकर के बेटे से शादी की है। यह एक ऐसी राजकुमारी की सच्‍ची कहानी है जिसने एक आम आदमी से शादी की और वह सबके आशीर्वाद समेत अपने घर के लिए खुशी-खुशी विदाई कराई। 
 
उल्लेखनीय है कि इसी माह मलेशिया के जोहोर स्‍टेट की राजकुमारी तुंकू तुन अमीनाह मैमुनाह इस्कंदरिया ने डच मूल के डेनिस मुहम्‍मद अब्‍दुल्‍लाह से इसी माह 14 अगस्‍त को शादी कर ली है। खास बात यह है कि सुल्‍तान का यह दामाद एक प्रॉपर्टी डेवलपमेंट फर्म में काम करता है।
 
राजकुमारी और डेनिस की मुलाकात मलेशिया के एक कैफे में करीब तीन साल पहले हुई थी। इसके बाद डेनिस ने इस्‍लाम स्‍वीकार कर लिया। इस शादी को दोनों परिवारों का समर्थन और आशीर्वाद हासिल हुआ है। 
 
परिवारों ने सभी परंपरागत रस्‍मों के अनुसार दोनों का विवाह करवाया और जोहोर के मुस्लिमों की सदियों पुरानी परंपरा के मुताबिक सुल्‍तान ने अपनी बेटी को 22.50 रिंगिट यानी करीब 300 रुपए की मेहर की रकम की ही मांग की। 
 
तुंकू तुन सुल्‍तान की इकलौती बेटी हैं और उनके छह बच्‍चों में वे दूसरे नंबर पर हैं। जिस समय तुंकू की अपने वर्तमान पति से मुलाकात हुई उस वक्‍त भी डेनिस सिंगापुर में टैम्‍पाइन्‍स रोवर्स फुटबॉल क्‍लब के मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करते थे। 
 
वर्ष 2015 में इस्‍लाम स्‍वीकार करके वे डेनिस वरबास से डेनिस मुहम्‍मद अब्‍दुल्‍लाह बन गए थे। डेनिस नीदरलैंड के एक छोटे शहर से आते हैं। पहले वह मॉडल और सेमी-प्रोफेशनल फुटबॉलर भी रह चुके हैं। 
 
डेनिस के पिता एक फूल की दुकान में और मां कपड़ों की दुकान में काम करते हैं, जबकि जोहोर के सुल्‍तान इब्राहिम इस्‍माइल इब्‍नी अलमरहम सुल्‍तान इस्‍कांदर अल हज मलेशिया के सबसे ताकतवर सुल्‍तानों में से एक होने के साथ ही वहां की आर्मी के कर्नल इन चीफ भी हैं। 
 
उनके पास लगभग 102 अरब रुपए की दौलत है और सुल्‍तान की अपनी खुद की आर्मी है और जोहोर मलेशिया का अकेला ऐसा राज्‍य है, जिसके पास प्राइवेट आर्मी है। एक टेली कम्युनिकेशन कंपनी के मालिक सुल्‍तान इब्राहिम के पास करीब 641 करोड़ रुपए का एक गोल्‍ड प्‍लेटेड प्‍लेन और एक आलीशान तीन मंजिला मेंशन है, जिसे उन्‍होंने 4,170 लाख रुपए में खरीदा था।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख