Hanuman Chalisa

पहले गाय पर बयान… फ‍िर यूएई की प्रिंसेस को लेना पड़ा यू-टर्न

नवीन रांगियाल
संयुक्‍त अरब अमीरात की राजकुमारी हेंद अल कास‍िमी सोशल मीड‍िया पर सक्र‍िय रहने के ल‍िए खबरों में रहती हैं। वे हेट स्‍पीच के खिलाफ भी अभि‍यान चलाती हैं।

लेक‍िन इस बार उन्‍होंने एक ऐसा बयान दे दिया क‍ि वे ट्रोल हो गई और यूजर्स ने उनसे कई सवाल पूछ डाले। अपने बयान की आलोचना को देखते हुए उन्‍होंने एक तरह से यू-टर्न लेते हुए सफाई देने के ल‍िए मजबूर होना पड़ा।

यूएई की प्र‍िसेंस ने दरअसल ट्व‍िटर पर गाय को लेकर बयान द‍िया था। ट‍ि्वटर पर ट्रोल होने के बाद उन्‍होंने गाय को लेकर द‍िए बयान पर अपनी सफाई दी।

राजकुमारी ने अमेरिका में कुत्‍ते को लेकर लोगों के बर्ताव के बहाने भारत पर निशाना साधा। हेंद अल कासिमी ने कहा, अपने ट्व‍िटर अकांउट पर ल‍िखा था-

'भारत में लोग इंसान से ज्‍यादा गाय के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करते हैं।'

उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर उनकी काफी आलोचना होने लगी। इसके बाद एक यूजर ने लिखा,

'भारत और हिंदुओं के खिलाफ जिस तरह का जहर आप पिछले कुछ सप्‍ताह में खाड़ी देशों में फैला रही हैं, यह लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मैं यूएई के किंग से अपील करता हूं कि वह इस घृणा फैलाने वाली महिला के खिलाफ ऐक्‍शन लें।'

कमल नाम के एक यूजर ने ल‍िखा- तथाकथित मानवाधिकार की बात करने वाले जमातियों के दुष्कर्मों पर, कोरोना वेरियर्स पर आक्रमण पर चुप्‍पी क्‍यों साध लेते हैं।

इसी तरह प्र‍िसेंस को और भी कई लोगों ने कमेंट कर के ट्रोल कर डाला। कुछ लोगों ने कह डाला क‍ि शांत‍ि की बात करने वाली और महात्‍मा गांधी का हवाला देने वाली राजकुमारी के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा,
'कौन हमारे देश के बारे कह रहा है? आप केवल अपने लोगों और देश का ध्‍यान रखिए। हम भारत में शांति के साथ रह रहे हैं। केवल कुछ घटनाओं को पूरे देश के हालात नहीं बताया जा सकता है।'

हालांकि कई ऐसे कमेंट भी थे जो राजकुमारी के समर्थन में कि‍ए गए थे। लेक‍िन ज‍िस तरह से सोशल मीड‍िया पर उनकी पोस्‍ट वायरल हुई और व‍ि‍वाद गहराने लगा तो उन्‍होंने सफाई दी।

बाद में एक दूसरा ट्वीट कर के प्रिंसेस हेंद अल कासिमी ने ट्वीट कर कहा,
'मैंने कभी गाय के पूजा की आलोचना नहीं की। मैंने एक तथ्‍य सामने रखने की कोशि‍श की। भारत में गाय देवता की तरह पूजी जाती है। हिंदू धर्म शांति का पाठ पढ़ाता है। लेकिन एक नया हिंसात्‍मक राजनीतिक समूह अल्‍पसंख्‍यकों को गाली दे रहा है। यह सब हिंदू धर्म, इस्‍लाम, यहूदी और ईसाई धर्म में गलत है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

केरल में पेट्रोल डीजल की राशनिंग, नहीं मिलेगा 5000 से ज्यादा का पेट्रोल और 200 लीटर से ज्यादा डीजल

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा सवाल: संबित पात्रा बोले- कौन कर रहा है फंडिंग

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: प्रयागराज और भदोही समेत 30 जिलों में भारी तबाही, 94 लोगों की मौत

अगला लेख