पाकिस्तानी सेना ने देश में सैन्य शासन लागू करने की बात से किया इंकार

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2023 (15:38 IST)
Pakistani army: इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच सैन्य शासन (military leadership) लागू करने की संभावना से इंकार किया और कहा कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर (Asim Munir) समेत समस्त सैन्य नेतृत्व लोकतंत्र में विश्वास रखता है।
 
इंटरसर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी की यह टिप्पणी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान की गिरफ्तारी के कारण लगभग 4 दिन तक चली राजनीतिक उथल-पुथल के बाद आई है। इस दौरान रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय समेत सैन्य प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया है।
 
चौधरी ने जियो न्यूज से कहा कि देश में सैन्य शासन लागू करने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और पूरा सैन्य नेतृत्व लोकतंत्र में विश्वास रखता है। चौधरी ने जोर देकर कहा कि सेना की एकता अटूट है और यह देश के लिए स्थिरता व सुरक्षा स्तंभ के रूप में काम करती रहेगी।
 
मेजर जनरल चौधरी ने कहा कि आंतरिक उपद्रवियों और बाहरी दुश्मनों के बावजूद सेना एकजुट है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना को बांटने का सपना, सपना ही रहेगा। सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के नेतृत्व में सेना एकजुट है और रहेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मरीजों से मिले

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

अगला लेख