Hanuman Chalisa

नियमित व्यायाम हमारे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए महत्वपूर्ण, सीमित समय के लिए निकालें समय

Webdunia
मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (16:54 IST)
सिडनी। हम में से अधिकतर लोग इस बात से वाकिफ हैं कि नियमित व्यायाम हमारे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन व्यस्त दिनचर्या के कारण कई लोग व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। हालांकि एक नए अध्ययन के अनुसार कई अंतराल में सीमित समय के लिए व्यायाम कर भी आप बेहतर स्वास्थ्य पा सकते हैं।
 
अध्ययन में पाया गया कि जो लोग बिलकुल भी व्यायाम नहीं करते, उनकी तुलना में पूरे दिन में कम से 3 या 4 मिनट के लिए किसी तरह की कठोर शारीरिक गतिविधि करने से समय से पहले (अकाल) मौत का खतरा कम हो सकता है।
 
अध्ययन में हमने यूके बायोबैंक अध्ययन से 25,241 प्रतिभागियों को शामिल किया जिन्होंने बताया कि वे सप्ताह में 1 बार से अधिक कोई व्यायाम या सैर-सपाटा नहीं करते हैं। इनमें से करीब 56 प्रतिशत प्रतिभागी महिलाएं थीं जिनकी औसत आयु लगभग 62 वर्ष थी।
 
व्यायाम के सटीक स्तर का पता लगाने के लिए हमने प्रतिभागियों को स्मार्टवॉच जैसे 'फिटनेस ट्रैकर' दिए, जिसे उन्होंने एक सप्ताह तक कलाई पर बांधे रखा। इसने हमें उनकी पूरे दिन की गतिविधियों के सटीक स्तर का पता लगाने में मदद मिली, क्योंकि लोगों के लिए अपनी सभी गतिविधियां याद रखना आसान नहीं होता।
 
फिर हमने अध्ययन की शुरुआत में एकत्र किए गए आकंड़ों को प्रतिभागियों के 'क्लिनिकल रिकॉर्ड' के साथ औसतन लगभग 7 वर्षों के बाद जोड़ा। इससे हमें यह पता लगाने में मदद मिली कि यदि किसी प्रतिभागी का इस दौरान निधन हुआ था और हुआ था तो उसकी वजह क्या थी?
 
हमने उन कारकों, जैसे किसी व्यक्ति के खानपान और उसके धूम्रपान करने से संबंधित आंकड़ों का सांख्यिकीय रूप से विश्लेषण करने की कोशिश की। हमने अध्ययन में उन प्रतिभागियों के आंकड़ों को शामिल नहीं किया जिन्हें कैंसर या हृदय संबंधी कोई बीमारी हो गई। इन 7 वर्ष में जिन प्रतिभागियों की मौत पहले 2 वर्ष में हो गई, उनके आंकड़े भी अध्ययन में शामिल नहीं किए गए। इससे हमें यह सुनिश्चित करने में मदद मिली कि अध्ययन के नतीजे वैज्ञानिक आधार पर अधिक सटीक हों।
 
औसतन प्रतिभागियों ने हर दिन 8 बार थोड़े-थोड़े समय (साढ़े 4 मिनट के लिए) के लिए व्यायाम किया। इस प्रकार की शारीरिक गतिविधियों के कुछ उदाहरण बच्चों व पालतू जानवरों के साथ खेलना, खरीदारी करना, तेजी से ऊंचाई पर जाना या ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ना आदि हैं।
 
अध्ययन में पाया गया कि हर दिन 4 बार थोड़े समय के लिए ऐसी गतिविधियां करने से समय से पूर्व (अकाल) मौत के 40 प्रतिशत की कमी आई, यहां तक कि कैंसर के मामलों में भी। इससे हृदय संबंधी बीमारी से मौत का खतरा भी 49 प्रतिशत कम हुआ।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख