वर्जिन ग्रुप के प्रमुख रिचर्ड ब्रैंसन जाएंगे अं‍तरिक्ष यात्रा पर, कंपनी बना रही है बड़ी योजना

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (12:44 IST)
वॉशिंगटन। ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैंसन अगले चार-पांच महीने में अपने वर्जिन गैलेक्टिक अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरिक्ष की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। गौरतलब है कि वर्जिन गैलेक्टिक और ब्लू ओरिजिन दो ऐसी कंपनियां हैं जो यात्रियों को अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजने की दिशा में काम कर रही हैं।

वॉशिंगटन के ‘एयर एंड स्पेस म्यूजियम’ में वर्जिन गैलेक्टिक को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह से इतर वर्जिन ग्रुप के प्रमुख ब्रैंसन ने कहा, मेरी इच्छा है कि चांद पर कदम रखने के 50वें वर्षगांठ पर मैं वहां, ऊपर जाऊं। इसलिए हम इस पर काम कर रहे हैं। अमेरिकी अपोलो 11 मिशन 20 जुलाई, 1969 को चांद पर उतरा था।

गौरतलब है कि वर्जिन गैलेक्टिक और ब्लू ओरिजिन दो ऐसी कंपनियां हैं जो यात्रियों को अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजने की दिशा में काम कर रही हैं। हालांकि लोगों की यह यात्रा महज कुछ ही मिनट के लिए होगी। कंपनियां हजारों की संख्या में यात्रियों को ‘सबऑर्बिटल’ उड़ानों पर भेजने की योजना बना रही हैं ताकि लोग अंतरिक्ष यात्रा का लुत्फ ले सकें।

‘सबऑर्बिटल’ उड़ानों के तहत अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा का चक्कर नहीं लगाएंगे। यह मिशन 2023 तक जापानी अरबपति को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजने वाले ‘स्पेसएक्स’ के मिशन से सस्ते होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत ईरान-इजराइल युद्ध के बावजूद दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए रख सकता है?

क्‍या है पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्‍च सम्‍मान, किसे मिलता है और क्‍यों?

क्या एलियन भेज रहे हैं पृथ्वी पर सिग्नल? मिल्की वे में रहस्यमयी पिंड से मिल रही एक्स-रे और रेडियो तरंगें

ईरान में फंसे 10000 भारतीय, जंग थमने के फिलहाल कोई आसार नहीं

ईरान ने इजराइल पर फिर से किए मिसाइल हमले, 67 लोग घायल

अगला लेख