Hanuman Chalisa

रोबोट सोफिया को मिली सऊदी अरब की नागरिकता, बोलीं शुक्रिया

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (15:32 IST)
रोबोट 'सोफिया' किसी देश की नागरिकता प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली रोबोट बन गई है। धातु के चंद टुकड़ों से बनी सोफिया ने सऊदी अरब में 85 देशों से जुटे निवेशकों के सम्मेलन में खुद ही अपने को सऊदी नागरिकता मिलने की घोषणा की।
 
नागरिकता मिलने पर सोफिया ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं इस विशिष्ट गौरव पर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। दुनिया में किसी रोबोट को नागरिकता मिलने की यह ऐतिहासिक घटना है।' सोफिया की नागरिकता का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत हुआ।
 
हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि सोफिया के पास किसी आम सऊदी नागरिक की तरह ही सारे अधिकार होंगे या रोबोट के लिए कोई दूसरी व्यवस्था होगी। 
 
हैनसन रोबोटिक्स की ओर से तैयार रोबोट सोफिया मानव का भरोसा जीतना चाहती है। उसने अपने भविष्य का खाका खींच रखा है। सोफिया कहती है कि वह आम लोगों के साथ रहना व काम करना चाहती है। मनुष्य को समझना और उनकी तरह भावनाएं प्रकट करना चाहती है।
 
रोबोट में 'सेल्फ अवेयरनेस' यानी स्व जागरुकता के सवाल को सोफिया टाल गई। कहा, 'चिंता मत करें। अगर आप मेरे साथ अच्छे हैं तो मैं भी आपके साथ अच्छी हूं। मेरे साथ स्मार्ट इनपुट-आउटपुट सिस्टम के रूप में बर्ताव करें।'
 
सोफिया इंसानों के बीच उन्हीं की तरह रहने के लिए बनाई गई है। चेहरे पर हाव-भाव के साथ यह रोबोट मानव की तरह बात करने में सक्षम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख