विवादों का पाकिस्तान: सत्ता परिवर्तन के बाद भी बवाल जारी, कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (08:43 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं तथा यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।
 
पीटीआई के असंतुष्ट नेता नूर आलम खान को पीपीपी के कार्यकर्ता ने पक्ष बदलने वाला कहा था जिससे वे काफी गुस्सा हो गए। दोनों के बीच इस्लामाबाद के एक होटल पहले बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। दरअसल इमरान के कई सहयोगियों ने ऐन मौके पर विपक्ष का हाथ थाम लिया था।
 
ये घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब पाकिस्तान में हाल में ही सत्ता परिवर्तन हुआ है। सैकड़ों की संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर शाहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पीपीटी के कार्यकर्ता अविश्वास प्रस्ताव में जीत का जश्न मना रहे हैं।
 
पीटीआई के लोगों ने सोमवार को भी सिंध के भी कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। ये शाहबाज शरीफ की सरकार को आयातित सरकार करार दे रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के आपसी झगड़ों से पुलिस भी परेशान हो गई है। इस तरह की झड़प कई और जगहों पर भी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख