Festival Posters

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 6 लोगों की मौत और 52 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (13:13 IST)
Russia attacked Kiev: रूस ने यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी पर रात में मिसाइलों और ड्रोन (missiles and drones) से हमला किया जिसमें 6 साल के बच्चे सहित कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कीव सिटी सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने कहा कि हमलों में कम से कम 52 अन्य लोग घायल हुए हैं तथा यह संख्या बढ़ने की आशंका है।ALSO READ: शांति वार्ता से पहले रूस ने 3 यूक्रेनी शहरों पर किया हमला, 1 बच्चे की मौत

तकाचेंको ने बताया कि इस हमले से 9 मंजिला आवासीय इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। उन्होंने बताया कि बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।ALSO READ: ट्रंप की धमकी रही बेअसर, रूस के हमलों में यूक्रेन में 22 लोगों की मौत
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच 'टेलीग्राम' पर लिखा कि मिसाइल हमला। सीधे एक रिहायशी इमारत पर। लोग मलबे के नीचे हैं। सभी सेवाएं घटनास्थल पर हैं।ALSO READ: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा फैसला, यूलिया को बनाया नया प्रधानमंत्री

घटनास्थल की तस्वीरों में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त इमारत से धुएं का गुबार निकलता हुआ तथा जमीन पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। तकाचेंको ने बताया कि कीव में कम से कम 27 स्थानों पर हमला हुआ जिसमें सबसे अधिक नुकसान सोलोमिंस्क्यी और स्वियातोशिनस्क्यी जिलों में हुआ।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने उडुपी में बताया, किस प्रकार श्री कृष्ण की नीतियों पर चल रही है सरकार

LIVE: दिसंबर में 2 दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन

शेख हसीना से जुड़े हैं भारत-बांग्लादेश संबंधों के तार!

क्रेडिट कार्ड में कहीं लेने के देने न पड़ जाए, क्‍यों फंसते हैं युवा, कैसे उठाए इस सुविधा का फायदा?

ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान पर IAS संतोष वर्मा पर एक्शन की तैयारी, विधानसभा में गूंजेगा मामला!

अगला लेख