क्या अमेरिका से अलास्का वापस लेने की तैयारी में है रूस? पुतिन के करीबी ने दिया बड़ा बयान

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (12:59 IST)
मास्को। रूस की संसद के निचले सदन के स्पीकर व्यचेस्लाव वोलोडिन (Vyacheslav Volodin) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने अन्य देशों में रूस के संसाधनों को जब्त करने की कोशिश की तो रूस अमेरिका से अलास्का भी छीन लेगा। बता दें कि अलास्का पहले रूस का ही हिस्सा था। 
 
वोलोडिन ने कहा कि अमेरिका को हमेशा याद रहे कि अलास्का पहले रूसी अधिकार क्षेत्र में ही आता था। अगर वो हमारे देश के बाहर हमारे संसाधनों को जब्त करेंगे तो बदले में हमारे पास भी उनके लिए कुछ है। 
 
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध में NATO की दखल को लेकर अमेरिका और रूस के बीच कई महीनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है।  अमेरिका सहित अन्य कई देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, जिनसे रूस की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। 
 
रूस पहले ही पश्चिमी देशों को चेतावनी दे चुका है कि अगर यूक्रेन के मामले में किसी ने दखल ली तो रूस यूक्रेन के बाहर भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
 
अलास्का को अमेरिका से वापस लेने की बात करने वाले वोलोडिन अकेले नेता नहीं हैं। इस साल की शुरुआत में रूस की लेजिस्लेटिव बॉडी ड्यूमा के मेंबर ओलेग मट्वेचेव ने भी कहा था कि दुनियाभर में रूसी एम्पायर के तहत दुनियाभर में जितनी भी संपत्ति है, उसे वापस लेना चाहिए। 
 
<

“Alaska is Ours!” As spotted in Krasnoyarsk. They’ve gone totally mad. pic.twitter.com/JoHCs5qZOO

— Dr. Ian Garner (@irgarner) July 7, 2022 >
 रूस ने कब और क्यों अमेरिका को बेचा अलास्का?
जानकारी के लिए बता दें कि 30 मार्च 1867 को अमेरिका और रूस ने एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत रूस ने अमेरिका को 7.2 मिलियन डॉलर के बदले में अलास्का बेच दिया था। 
1850 के दशक में रूस को भय था कि आने वाले सालों में रूस अलास्का को ब्रिटिश एम्पायर से युद्ध में हार जाएगा। इस वजह से तत्कालीन रूसी शासक एलेग्जेंडर द्वितीय ने अलास्का को बेचने का निर्णय लिया। रूस ने ये प्रस्ताव अमेरिका और ब्रिटिश साम्राज्य दोनों के सामने रखा। लेकिन, ब्रिटिश पीएम ने ये प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद इसका सौदा अमेरिका से किया गया। 
 
 
 
 
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

UP : कांवड़ शिविर में पहुंचीं सांसद इकरा हसन, श्रद्धालुओं को परोसा भोजन

चीन को पछाड़ बच्चे पैदा करने में भारत दुनिया में No.1, हर दिन बस रहा एक छोटा शहर

Supreme Court ने प्रोफेसर महमूदाबाद के खिलाफ मामले में SIT जांच की दिशा पर उठाए सवाल

उत्‍तर प्रदेश से लेकर हरिद्वार तक हिंसा की ये कौनसी छवि पेश कर रहे शिवभक्‍त कावड़िए?

इराक के एक और तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमला

अगला लेख