सऊदी अरब का भारत को बड़ा झटका, कश्मीर पर अलापा नया राग

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (12:32 IST)
कनाडा से बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने भी भारत को बड़ा झटका दिया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों की इस्लामी पहचान बनाए रखने और उनकी गरिमा को बनाए रखने में हम उनके साथ खड़े हैं।
 
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर समेत कोई भी क्षेत्र जो संघर्ष और अशांति से जूझ रहा है, सऊदी अरब हमेशा उनके साथ खड़ा है। मुस्लिम लोगों की इस्लामी पहचान बनाए रखने के प्रयासों में सऊदी अरब हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने जम्मू कश्मीर को मुद्दे को क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बताया।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, फरहान ने कहा है कि सऊदी अरब हमेशा संघर्ष में शामिल पक्षों के बीच समझौता कराने और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों के अनुरूप शांतिपूर्ण समाधान का पैरोकार रहा है।
 
सऊदी अरब के विदेश मंत्री का यह बयान भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं भारत पहले ही साफ कर चुका है कि वह कश्मीर मामले में किसी अन्य देश का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

IMD ने बताया, जुलाई में कैसा रहेगा मौसम, कहां मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा?

लोनावाला के झरने में बहे सभी 5 शव बरामद, प्रशासन की लोगों से अपील

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले के मायने क्या हैं?

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण नहीं लेंगे वेतन, जानिए कारण

राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख
More