कभी कार चलाने पर महिलाएं हो जाती थी गिरफ्तार, अब सऊदी अरब की महिला ने चलाई फॉर्मूला-1 कार...

Webdunia
सोमवार, 25 जून 2018 (12:10 IST)
पेरिस। इस्लामिक राष्ट्र सऊदी अरब में महिलाओं को कार ड्राइविंग करने पर कभी गिरफ्तार कर लिया जाता था, लेकिन हाल ही में ड्राइविंग पर लगा प्रतिबंध हटने के बाद महिलाएं अब कार चला सकती है। आश्चर्य तो यह है कि असील अल हमद नाम की महिला फॉर्मूला वन कार चलाकर अपने देश की पहली महिला बन गई है।
 
 
एफ वन टीम रैनो ने जब उन्हें यह मौका दिया तो असील ने फ्रेंच ग्रां प्री से पहले ले कास्टेलेट सर्किट पर यह कार चलाई। असील रैनो टीम की 'पैशन परेड' का हिस्सा हैं। सऊदी अरब की मोटर स्पोर्ट्स की पहली महिला सदस्य असील यहां वही कार चलाती दिखीं जिससे 2012 में अबू धाबी में किमी राइकोनेन ने जीत दर्ज की थी।
 
 
28 साल के संघर्ष के बाद सऊदी अरब की महिलाओं को रविवार से ड्राइविंग का हक मिला। महिलाएं शनिवार रात 12 बजे ही कार लेकर निकलीं और जश्न मनाया।
 
सऊदी अरब में प्रतिबंध हटने के बाद अब तक 1 लाख 20 हजार महिलाओं ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। सऊदी अरब गृह मंत्रालय और ट्रैफिक डिपार्टमेंट की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई। 2020 तक 30 लाख महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक पाबंदी हटने से 2030 तक सऊदी इकोनॉमी को 6 लाख करोड़ रुपए का फायदा होगा। सालाना 70 हजार महिलाएं वर्कफोर्स में शामिल होंगी। करीब दो लाख विदेशी ड्राइवरों की छुट्‌टी होगी। (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख