स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारी को पुलिस थाने में मारी गोली, मौत

Webdunia
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (19:38 IST)
लंदन। दक्षिण लंदन में शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति ने पुलिस थाने के भीतर स्कॉटलैंड यार्ड के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि हत्या के संबंध में जांच शुरू की गई है। 23 वर्षीय एक संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया है और उसकी स्थिति नाजुक है। गोली लगने से वह भी घायल हुआ है।

ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल और मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त क्रेसिडा डीक ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बयान जारी किया है। पटेल ने कहा, मैं मेट्रोपोलिटन पुलिस अधिकारी को ड्यूटी के दौरान गोली लगने और उनकी मौत की खबर सुनकर बेहद स्तब्ध और दुखी हूं।

उन्होंने कहा, यह हमारे देश के लिए बेहद दर्दनाक दिन है और यह याद करने का समय है कि कैसे पुलिस अधिकारी रोजाना हमें सुरक्षित रखने के लिए खुद को खतरे में डालते हैं।लंदन के विंडमिल लेन में क्रोडोन कस्टडी सेंटर में हिरासत में लिए जा रहे एक व्यक्ति ने अधिकारी को गोली मार दी।
अधिकारियों और पराचिकित्सकों ने घटनास्थल पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि घटना के दौरान पुलिस की ओर से कोई गोली नहीं चली, जिससे यह पता चलता है कि गोली संदिग्ध की बंदूक से चली।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख