स्कॉट मॉरिसन ने दीं दिवाली की शुभ कामनाएं, कहा- इस पर्व से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष खास महत्व

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (09:54 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्योहार से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष विशेष महत्व है, क्योंकि दुनिया कोरोनावायरस महामारी का सामना कर रही है। 
 
मॉरिसन ने हाल ही में जारी किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि अंधकार को मिटाने की अवधारणा को हम सैद्धांतिक मानते आए, बजाए कि ऐसी चीज के जिसका अनुभव किया जाए और उससे उबरा जाए। दीपावली से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष विशेष महत्व है।
ALSO READ: दीपावली 2020 : जानिए विदेशों में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त कौन सा सही होगा
उन्होंने कहा कि धरती का हर राष्ट्र कोविड-19 वैश्विक महामारी से मुकाबला करने का प्रयास कर रहा है। जीवन और आजीविकाएं नष्ट हुई हैं और हमने कई पीढ़ियों बाद ऐसा प्रकोप देखा है। इसके बावजूद हम सभी के पास आशा है। 2020 में पूरे साल हमारे अपने डरों के बावजूद हमने एक-दूसरे का साथ दिया, प्रेरित किया और एक-दूसरे के साथ खड़े रहे।
 
मॉरिसन ने कहा कि इस संकट का सामना डटकर और पेशेवराना तरीके से करने वाले हमारे मेडिकल क्षेत्र के पेशेवरों, शिक्षकों, सफाईकर्मियों, पुलिस, रक्षा बलों तथा कई अन्य लोगों से हमें ताकत और प्रेरणा मिली। मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस धरती का सबसे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इस दीपावली मैं उन सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं, जो लोग इस परंपरा को यहां तक लाएं।
 
विपक्ष के नेता एंथनी अल्बानीज ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि अगले वर्ष सभी लोग रोशनी के इस त्योहार को मिल-जुलकर मना सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 7,00,000 से अधिक है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Marathi Hindi Controversy: फडणवीस का स्पष्टीकरण, रैली के लिए अनुमति दी गई लेकिन मनसे ने विशेष मार्ग पर दिया जोर

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

Delhi airport बना दुनिया का सबसे 9वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, अटलांटा हवाई अड्डा शीर्ष स्थान पर

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

कौन है अर्चिता फुकन? एडल्ट स्टार के साथ तस्वीर ने मचाया बवाल, क्या AI अवतार है 'बेबीडॉल आर्ची'

अगला लेख