दुनिया का सबसे खौफनाक किलर, दवाई और इंजेक्शन से 300 लोगों को सुला दिया मौत की नींद

Webdunia
सोमवार, 13 मई 2019 (09:16 IST)
बर्लिन। उत्तरी जर्मनी के ओल्डनबर्ग शहर का पुरुष नर्स नील्स होगल दुनिया के सबसे खौफनाक सीरियल किलर में गिना जाता है। नील्स होगल पर दवाई और इंजेक्शन देकर 300 से अधिक मरीजों की हत्या का आरोप है। उसके इन हत्याओं के पीछे क्या कारण था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकती है। 42 साल को नील्स को जर्मनी में उम्रकैद की सजा दी गई है।
 
आखिर नील्स ने यह खौफनाक अपराध क्यों किया, इसका कारण पता नहीं चल पाया है। सबसे बड़ी बात तो यह कि ओल्डनबर्ग में जिस अस्पताल में होगल काम करता था, वहां के प्रशासन को भी कभी उस पर शक नहीं हुआ। मरीजों की लगातार हो रही मौतों के बाद भी उसे मरीजों से दूर रखने और काम पर आने से रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई।
 
जांच अधिकारियों को नील्स के अपराधों को दुनिया के सामने लाने में करीब 10 साल लग गए। अधिकारियों को आशंका है कि गिरफ्तार होने तक उसने 300 मरीजों की हत्या की थी। अभी तक 130 से अधिक मरीजों के शव जर्मनी, तुर्की, पोलैंड से बरामद किए जा चुके हैं। होगल ने खुद 43 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। 
 
हालांकि उसने 52 लोगों की हत्या के मामले को न तो स्वीकार किया है और न ही इससे इंकार किया है। नील्स को जर्मनी के शांतिकाल का सबसे खतरनाक सीरियल किलर माना जा रहा है। जांच अधिकारी उसके पूर्व साथी कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं।
चित्र सौजन्‍य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

उमर अब्‍दुल्‍ला के लिए राह आसान नहीं है बारामुल्‍ला में

अगला लेख