Hanuman Chalisa

अशरफ गनी ने महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न के मामले में जांच के दिए आदेश

Webdunia
बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (10:23 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ब्रिटेन के समाचार पत्र गार्जियन की उस खबर के बाद जांच के आदेश दिए हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि देश के फुटबॉल फेडरेशन के पुरुषों ने महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों का यौन और शारीरिक शोषण किया।


शुक्रवार को गार्जियन में छपी इस खबर में टीम से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों के हवाले से कहा गया है कि महिला खिलाड़ियों का उत्पीड़न काबुल स्थित फेडरेशन के मुख्यालय और गत फरवरी में जॉर्डन के एक प्रशिक्षण शिविर में हुआ था। गार्जियन ने खालिदा पॉपल का भी हवाला दिया है।

पॉपल अफगानिस्तान फुटबॉल फेडरेशन में महिला फुटबॉल की पूर्व प्रमुख हैं, जिन्हें 2016 में देश छोड़कर डेनमार्क में शरण लेनी पड़ी थी। उनका कहना है कि उनकी अपनी जांच से यौन और शारीरिक शोषण, हत्या की धमकी और बलात्कार का खुलासा हुआ था। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार गनी ने इस खबर को अफगानिस्तान के लोगों के लिए स्तब्ध करने वाला बताया है।

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख