शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का पेशावर में निधन

Webdunia
मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (23:43 IST)
पेशावर। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का पाकिस्तान के पेशावर में निधन हो गया। पाकिस्तानी मीडिया ने परिवार के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
नूरजहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने जियो न्यूज से अपनी बहन के इंतकाल की पुष्टि की और बताया कि वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थी। नूरजहां पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के पास मोहल्ला शाह वली कताल क्षेत्र में रहती थीं।
 
शहर परिषद के पूर्व सदस्य एवं नूरजहां के पड़ोसी मियां जुल्फिकार ने भी उनके निधन की पुष्टि की। उनकी आयु के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
 
नूरजहां जिला एवं शहर पार्षद भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2018 के आम चुनाव में अपना नामांकन भी दाखिल किया था हालांकि बाद में उसे वापस ले लिया था।
 
रिपोर्ट के अनुसार वे शाहरुख के घर दो बार जा चुकी थीं और सीमा पार अपने रिश्तेदारों से संपर्क में रहती थीं। बचपन में शाहरुख भी अपने माता-पिता के साथ दो बार पेशावर में अपने रिश्तेदारों के घर आ चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

अगला लेख