bangladesh crisis : Sheikh Hasina भारत से लंदन जाएंगी, बांग्लादेश में सेना ने संभाली सत्ता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 अगस्त 2024 (16:54 IST)
bangladesh news : बांग्लादेश में हालात बेकाबू हो गए हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने सोमवार को यहां यह घोषणा की। मीडिया खबरों के मुताबिक शेख हसीना भारत आ सकती हैं। शेख हसीना 5.36 मिनट पर हिंडन एयरपोर्ट पहुंची। वायुसेना के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया। मीडिया खबरों के मुताबिक वे यहां से लंदन चली जाएंगी। दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ALSO READ: बांग्लादेश में तख्ता पलट, शेख हसीना का इस्तीफा, सेना बनाएगी अंतरिम सरकार
हसीना के देश छोड़कर चले जाने की खबरों के बीच उन्होंने टेलीविजन पर दिए गए अपने संबोधन में कहा कि मैं (देश की) सारी जिम्मेदारी ले रहा हूं। कृपया सहयोग करें।” ऐसी अपुष्ट खबरें है कि वह (हसीना) भारत के किसी शहर के लिये रवाना हो गई हैं।
<

Bangladesh PM’s residence captured by protesters...#Bangladesh #SheikhHasina pic.twitter.com/dE5mAwk2zv

— Mahua Moitra Fans (@MahuaMoitraFans) August 5, 2024 >
सेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की और उन्हें बताया कि सेना कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगी। देशभर में विरोध प्रदर्शनों के बीच जनरल ने कहा कि उन्होंने सेना और पुलिस दोनों से गोली न चलाने को कहा है।
पिछले दो दिनों में शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। देश में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को लेकर उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके तहत 1971 के मुक्ति संग्राम में लड़ने वालों के परिवारों के लिए 30 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित हैं। जमां ने प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और हिंसा बंद करने का आग्रह किया। इनपुट एजेंसियां  Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

अगला लेख