अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला बनीं शिरिषा बांदला

Webdunia
सोमवार, 12 जुलाई 2021 (08:24 IST)
ह्यूस्टन। एरोनॉटिकल इंजीनियर शिरिषा बांदला रविवार को अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला बन गईं जब उन्होंने अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत से ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन के साथ 'वर्जिन गैलेक्टिक' की अंतरिक्ष के लिए पहली पूर्ण चालक दल वाली सफल परीक्षण उड़ान भरी।

ALSO READ: यूपी चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल : RSS के अरुण कुमार देखेंगे भाजपा के साथ समन्वय का काम
 
वर्जिन गैलेक्टिक के वीएसएस यूनिटी नामक अंतरिक्ष यान ने स्पेसपोर्ट अमेरिका प्रक्षेपण केन्द्र से न्यू मैक्सिको के ऊपर करीब 1.5 घंटे के मिशन के लिए उड़ान भरी। खराब मौसम होने के कारण इस उड़ान में 90 मिनट की देरी भी हुई। न्यू मैक्सिको से अंतरिक्ष की यात्रा करने के लिए बांदला वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान टू यूनिटी में ब्रैनसन और चार अन्य लोगों के साथ रवाना हुईं। आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मी बांदला अमेरिका के ह्यूस्टन में पलीं-बढ़ी हैं।

ALSO READ: Delta Plus के बाद कप्पा वेरिएंट ने दी दस्तक, जानिए क्या हैं लक्षण और उपचार
 
न्यू मैक्सिको से अंतरिक्ष यान की उड़ान में ब्रैनसन (70) के साथ पांच और लोग करीब 53 मील की ऊंचाई (88 किलोमीटर) पर अंतरिक्ष के छोर पर पहुंचे। वहां तीन से चार मिनट तक भारहीनता महसूस करने और धरती का नजारा देखने के बाद वापस लौट आए।
 
बांदला चार साल की उम्र में अमेरिका चली गईं और 2011 में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स से विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने 2015 में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री पूरी की। बांदला यूएस नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के लिए एक अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थीं। लेकिन, आंखों की कमजोर रोशनी के कारण वह ऐसा नहीं कर सकीं। जब वे पर्ड्यू विश्वविद्यालय में थीं, तो एक प्रोफेसर ने उन्हें वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ानों के क्षेत्र में एक अवसर के बारे में बताया। इसके बाद वे इससे जुड़ीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख