अमेरिका में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 7 अन्य घायल

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2022 (10:11 IST)
टाफ्ट (अमेरिका)। अमेरिका के पूर्वी ओकलाहोमा में रविवार को एक कार्यक्रम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘ओकलाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन’ ने एक बयान जारी कर कहा कि टुल्सा से लगभग 16 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित टाफ्ट के पास मेमोरियल डे कार्यक्रम में गोलीबारी की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मध्यरात्रि के बाद कुछ लोगों के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद गोलीबारी हुई। जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कार्यक्रम स्थल के पास स्थित ‘टाफ्ट्स बूट्स कैफे’ की मालकिन सिल्विया विल्सन ने कहा,  हमें कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। शुरुआत में हमें लगा कि वहां पटाखे बज रहे हैं। हमने लोगों को भागते और छिपते देखा। इसके बाद हम चिल्लाने लगे, नीचे झुको, नीचे झुको।

टाफ्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मौजूद मस्कोगी काउंटी शेरिफ कार्यालय के सदस्य तुरंत लोगों की मदद में जुट गए। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख