अमेरिका में संगीत कार्यक्रम स्थल के बाहर गोलीबारी, 6 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (18:59 IST)
यूजीन (अमेरिका)। अमेरिका के ओरेगन राज्य के यूजीन शहर में शुक्रवार रात संगीत कार्यक्रम के दौरान अज्ञात व्यक्ति की गोलीबारी में 6 लोग घायल हो गए। गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को यूजीन के वॉव हॉल में रात साढ़े नौ बजे गोलीबारी की सूचना मिली। यूजीन के पुलिस प्रमुख क्रिस स्कीनर ने कहा, पुलिस अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। घटना के बाद लोग वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे।

स्कीनर ने बताया कि छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस और वॉव हॉल के संचालकों ने बताया कि संगीत कार्यक्रम के आयोजन स्थल के पार्किंग वाले स्थान पर गोलीबारी की घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से गोलीबारी की यह घटना हुई। यूजीन, ओरेगन के पोर्टलैंड शहर से दक्षिण में 177 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख