धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना न्यूजीलैंड, 2008 के बाद जन्मे लोग नहीं कर पाएंगे स्मोकिंग

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (12:35 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में बनने जा रहे एक कानून के अनुसार आने वाली पीढ़ियां 18 साल की उम्र के बाद धूम्रपान नहीं कर पाएंगी। इसका मतलब ये हुआ कि अब न्यूजीलैंड में साल 2008 के बाद जन्मा कोई भी नागरिक सिगरेट का सेवन नहीं कर पाएगा। इस कानून पर न्यूजीलैंड की संसद के लगभग सभी सांसदों से हस्ताक्षर किए। इसी के साथ न्यूजीलैंड धूम्रपान विरोधी कानून लाने वाला पहला देश बन गया है।  
 
बीते मंगलवार न्यूजीलैंड की सरकार ने देश की आने वाली पीढ़ियों को धूम्रपान से मुक्त करने के लिए एक नया विधेयक सदन के सामने पेश किया। अब न्यूजीलैंड के युवा कानूनी तौर पर कहीं से भी सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे।  
न्यूजीलैंड के इस कानून की दुनियाभर में सराहना हो रही है। सरकार आने वाले वर्षों में सिगरेट में निकोटिन की मात्रा को कम करने की कोशिश करेगी। साथ ही साथ सिगरेट विक्रेताओं को कॉर्नर स्टोर और सुपरमार्केट के बजाव विशेष तम्बाकू स्टोर के माध्यम से ही सिगरेट बेचने के लिए मजबूर किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि साल 2025 तक न्यूजीलैंड की 5 प्रतिशत से कम आबादी धूम्रपान करेगी। 
 
इस बिल को न्यूजीलैंड के लगभग सभी राजनीतिक दलों का एकमत समर्थन प्राप्त है। साल 2023 से यह कानून प्रभाव में आएगा। ये नियम केवल तंबाकू उत्पादों के लिए है, इसलिए देश में अभी भी वेपिंग (Vaping) की अनुमति है।  
 
इसी बीच, मलेशिया 2007 के बाद पैदा हुए नागरिकों को धूम्रपान और ई-सिगरेट सहित सभी तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने पर  विचार कर रहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, INDIA ब्लॉक की सरकार बनी तो उठाएंगे यह कदम

मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 12 लोगों की मौत

Pune porshe accident : क्यों उठे NCP विधायक सुनील टिंगरे पर सवाल?

संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट

केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न

अगला लेख