Hanuman Chalisa

सोमालिया में आतंकियों द्वारा बमबारी, 17 की मौत

Webdunia
सोमवार, 22 अगस्त 2016 (12:32 IST)
मोगादिशू। सोमालिया में स्थानीय सरकारी मुख्यालय के द्वार पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन के जरिए विस्फोट कर दिया जबकि एक अन्य हमलावर ने पास के बाजार को निशाना बनाया। इन बम हमलों में कम से कम 17 लोग मारे गए और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस के अधिकारी अब्दीसलाम यूसुफ ने कहा कि एक बम हमलावर ने रविवार सुबह पुंटलैंड की स्थानीय सरकार के गाल्क्यो शहर स्थित मुख्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचने के बाद अपनी कार से चौकी को टक्कर मार दी। पुंटलैंड उत्तरी सोमालिया में अर्द्ध-स्वायत्त राज्य है, जो शहर के उत्तरी हिस्से पर नियंत्रण रखता है, वहीं दक्षिणी हिस्से पर प्रतिद्वंद्वी क्षेत्रीय राज्य गामुडग का नियंत्रण है।
 
सोमाली प्रधानमंत्री उमर अब्दीराशिद शरमारके ने इन दोनों विस्फोटों की निंदा करते हुए कहा है कि 'आतंकियों ने बेकसूर नागरिकों को निशाना बनाया है। अल कायदा से जुड़े अल शबाब समूह ने हमलों की जिम्मेदारी ली है।
 
देश के अन्य हिस्सों में तो अल शबाब लगातार गुरिल्ला हमलों का अभियान चलाता रहा है लेकिन अब तक यह शहर ऐसे हमलों से बहुत हद तक बचा हुआ था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख