क्रिस्टोफर कोलंबस कहां से थे, इस रहस्य से पर्दा उठने की उलटी गिनती शुरू...

Webdunia
बुधवार, 19 मई 2021 (20:04 IST)
मैड्रिड। क्रिस्टोफर कोलंबस वाकई इटली के जिनोआ से थे? या वह स्पेन के रहने वाले थे? या कुछ अन्य सिद्धांतों की मानें तो उनमें उन्हें पुर्तगाली या क्रोएशिया का या पोलैंड तक का भी बताया गया है। इस प्रश्न का एक सटीक उत्तर बस अब कुछ महीनों में सामने होगा।

प्रसिद्ध खोजी यात्री कहां से आया इसका सही-सही उत्तर पांच महीने दूर है जब अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने उनके अवशेषों से उनका डीएनए पढ़ने और उनके भौगोलिक उत्पत्ति की पहचान करने के प्रयास बुधवार को शुरू कर दिए हैं। उनके प्रयासों के नतीजे अक्टूबर में सार्वजनिक किए जाएंगे।

15वीं सदी के समुद्र यात्री के शुरुआती जीवन के बारे में जानकारी बहुत कम है। एक व्यक्ति जिसकी 515 साल पहले मृत्यु हो चुकी है, उसका पूरा प्रोफाइल स्थापित करने में एक बड़ी सफलता उस वक्त मिली जब 2003 में हुई डीएनए जांच में सामने आया कि सेविले में गिरिजाघर में मकबरे में रखी हडि्डयां कोलंबस की हैं।

लेकिन उस खोज के बाद कोलंबस अनुसंधान की अगुवाई कर रही स्पेन की ग्रेनाडा यूनिवर्सिटी से अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने अपनी जांच पर रोक लगाने का फैसला किया। इसका कारण यह था कि उस वक्त की डीएनए प्रौद्योगिकी न तो पूरी सटीक थी न ही भरोसे लायक।

हाल के वर्षों में डीएनए जांच के परिष्करण में मिली सफलता के बाद अब यूरोपीय व्यक्ति की वंशावली के क्षेत्र को जानने में वंशाणु भूगोल मदद कर सकता है। कोलंबस, उनके बेटे हर्नांडो और उनके भाई डिएगो की हडि्डयों का ग्रेनाडा विश्वविद्यालय में आकलन किया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख