Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तनाव बढ़ा, दक्षिण कोरिया ने भी दागी दो बैलिस्टिक मिसाइलें

Advertiesment
हमें फॉलो करें South Korea
सोल , शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (15:23 IST)
सोल। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करके ताजा उकसावे की घटना के बाद दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।
 
रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल दागने के छह मिनट के बाद दक्षिण कोरिया ने कोरियाई सीमा के पास पूर्वी तट पर दो मिसाइलों का परीक्षण किया।
 
जापान के समुद्र को निशाना बनाकर पहली मिसाइल दागी गई। दूसरा परीक्षण सफल नहीं रहा और दागे जाने के कुछ देर बाद वह निष्क्रिय हो गई।
 
तास ने दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप के हवाले कहा है कि इससे यह संकेत है कि उत्तर कोरिया की ओर से उकसाने पर दक्षिण कोरिया तुरंत जवाब दे सकता है।
 
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को बैलिस्टिक मिसाइल दागी जो जापान के ऊपर से होते हुए प्रशांत महासागर में गिरी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना 100 रुपए टूटा, चांदी चमकी