OMG, 12 दिनों में 150 से ज्यादा महिलाओं से बलात्कार

Webdunia
मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (19:33 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की तीन एजेंसियों के प्रमुखों ने सोमवार को कहा कि दक्षिण सूडान में बीते 12 दिनों के दौरान 150 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां दुष्कर्म या दूसरी तरह की यौन हिंसा की शिकार होने के बाद मदद के लिए आगे आई हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनीसेफ की प्रमुख हेनरीट्टा फोर, संरा सहायता प्रमुख मार्क लोकॉक और संरा  जनसंख्या कोष की निदेशक नतालिया कानेम ने एक संयुक्त बयान में कहा कि कई वर्दीधारियों समेत सशस्त्र  व्यक्तियों ने उत्तरी शहर बेनटियू के पास हमला किया। 
 
तीनों एजेंसियों ने इन घृणित हमलों की निंदा की और दक्षिणी सूडान के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने  को कहा कि दोषियों को सजा मिले।
 
डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ) ने पिछले हफ्ते कहा था कि अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसी द्वारा स्थापित आपातकालीन खाद्य वितरण केंद्र जाने के दौरान 125 महिलाओं और लड़कियों से दुष्कर्म किया गया।
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इन हमलों की निंदा की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह  भयावह घटनाएं यह बताती हैं कि कैसे दक्षिणी सूडन के नेताओं द्वारा हाल में ऐसी घटनाओं को रोकने और  शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जताने के बावजूद नागरिकों और खासकर महिलाओं व बच्चों के लिए  स्थिति खौफनाक बनी हुई है। 
 
संयुक्त राष्ट्र के बयान में कहा गया कि पीड़ितों में से 20 फीसदी से ज्यादा बच्चे हैं। तीनों एजेंसियों ने कहा कि  दुष्कर्मों की वास्तविक संख्या कहीं ज्यादा है क्योंकि हिंसा की खबरें बाहर बेहद कम आई हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख