श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने की जनता से मदद की अपील, सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां कीं रद्द

Webdunia
रविवार, 8 मई 2022 (16:48 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने जनता से देश में मौजूदा आर्थिक संकट और अशांति से अत्यधिक बुद्धिमता और संयम से निपटने में उसकी मदद करने की अपील की और साथ ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा आपातकाल की घोषणा किए जाने के बाद सभी सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

राष्ट्रपति ने कैबिनेट की एक विशेष बैठक में शुक्रवार आधी रात से आपातकाल लागू होने की घोषणा की थी। महज एक महीने में यह दूसरा मौका है जब देश में आपातकाल घोषित किया गया है। राजपक्षे ने इससे पहले अपने निजी आवास के सामने लोगों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के बाद एक अप्रैल को आपातकाल लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने हालांकि पांच अप्रैल को इसे हटा लिया था।

‘डेली मिरर’ अखबार की खबर के मुताबिक, श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को ऐलान किया कि आपातकाल की घोषणा के बाद सुरक्षाबलों के कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सभी सैन्यकर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है।

एक अलग बयान में मंत्रालय ने सभी नागरिकों से देश में मौजूदा आर्थिक और सामाजिक संकट तथा अशांति से अत्यधिक बुद्धिमता और संयम के साथ निपटने में मदद करने का अनुरोध किया। बयान में कहा गया है, हम सभी लोकतांत्रिक रूपरेखा के भीतर आंदोलनों और प्रदर्शनों को शांतिपूर्ण तरीके से करने के श्रीलंका के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान करते हैं।

मंत्रालय ने कहा, खासतौर से पिछले कुछ दिनों में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा संघर्ष का रुख बदल गया है और देश में लोगों का जनजीवन बाधित करने की कोशिश करते हुए लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया।

उसने कहा, यह सच है कि हम प्रदर्शनों के कारण बहुत परेशान हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरीके से हड़ताल की जा रही है जिससे उनकी दैनिक जिंदगियों पर असर पड़ रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि प्रदर्शनकारी देश में कानून एवं व्यवस्था का सम्मान किए बिना डराने और धमकाने वाला बर्ताव कर रहे हैं और पुलिस तथा सुरक्षाबलों का कामकाज बाधित कर रहे हैं जो कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उसने कहा, इस कारण देश के कानून का पालन करने वाले अधिकांश लोगों के लिए आवश्यक सेवाओं को बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। यथास्थिति पर विचार करते हुए श्रीलंका में छह मई 2022 की आधी रात से आपातकाल की घोषणा की गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

भारत और ब्राजील में हुआ 20 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापारिक समझौता, आतंकवाद की कड़ी निंदा की

LIVE : बिहार में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेनें, ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का सिलीगुड़ी में भी असर

ब्रिक्स देशों से क्यों नाराज हैं ट्रंप, भारत, चीन समेत इन देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की तैयारी

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार, किन राज्यों में जमकर हो रही है बरसात?

मध्यप्रेदश ग्रोथ कॉन्क्लेव: समृद्ध और विकसित शहर बनेंगे प्रदेश के समावेशी विकास की आधारशिला

अगला लेख