कश्मीर और केरल में खास ट्रेनिंग लेने आए थे श्रीलंका बम धमाकों के हमलावर, सेना प्रमुख का दावा

Webdunia
शनिवार, 4 मई 2019 (17:27 IST)
कोलंबो। श्रीलंकाई सेना के प्रमुख का कहना है कि ईस्टर संडे पर खुद को बम से उड़ाने वाले कुछ आत्मघाती हमलावर कुछ खास तरह के प्रशिक्षण या अन्य विदेशी संगठनों से कुछ संबंध मजबूत करने के लिए कश्मीर और केरल गए थे।
 
यह पहली बार है जब किसी शीर्ष श्रीलंकाई सुरक्षा अधिकारी ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों ने भारत का दौरा किया था। गौरतलब है कि भारत ने हमले से पहले कोलंबो के साथ खुफिया जानकारियां साझा की थीं।
 
एक महिला सहित नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल को 3 चर्च और तीन आलीशान होटलों में भीषण विस्फोट किए थे जिसमें 253 लोगों की मौत हुई थी जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए थे।
 
'बीबीसी' के साथ एक साक्षात्कार में, सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल महेश सेनानायके ने क्षेत्र और विदेश में संदिग्धों के आवागमन के बारे में कुछ जानकारियां साझा कीं।  उन्होंने कहा कि वे (संदिग्ध) भारत गए थे, वे कश्मीर, बेंगलुरू गए थे, वे केरल गए थे। हमारे पास यह जानकारी उपलब्ध हुई है।
यह पूछे जाने पर कि वह कश्मीर और केरल में किन गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, सेना प्रमुख ने कहा कि किसी न किसी तरह का प्रशिक्षण या देश से बाहर अन्य संगठनों के साथ संबंध मजबूत कर रहे थे। 
 
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है लेकिन सरकार स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात को जिम्मेदार ठहरा रही है। श्रीलंका ने इस संगठन को प्रतिबंधित किया है और विस्फोट के संबंध में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
किसी विदेशी संगठन की संलिप्तता की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कमांडर ने कहा कि घटना को अंजाम देने के तरीके और संदिग्धों द्वारा यात्रा की जगहों को देखकर लगता है कि किसी बाहरी नेतृत्व या निर्देशों की संलिप्तता रही है।
 
भारत से सूचनाएं मिलने के बाद खतरे को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेने के बारे में पूछे जाने पर सेनानायके ने कहा कि हमारे पास दूसरी तरफ से कुछ जानकारियां, खुफिया सूचनाएं और सैन्य जानकारियां थीं और अन्य (जानकारियां) अलग थीं और इसमें कुछ अंतर था जिसे आज देखा जा सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख