क्या भारत को कच्चातिवु द्वीप सौंप देगा श्रीलंका, विदेश मंत्री हेराथ ने दिया बड़ा बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (15:55 IST)
Kachchatheevu news in hindi : कच्चातिवु द्वीप पर भारत के दावे के बीच श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने साफ कहा कि उनके देश का कच्चातिवु द्वीप छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। 285 एकड़ में फैले इस द्वीप का एतिहासिक और सामरिक महत्व रहा है।
 
हेराथ ने सिरासा टीवी से बातचीत में कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हमारे राजनयिक माध्यम हैं लेकिन यह तय है कि श्रीलंका कभी भी कच्चातिवु को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होगा।
 
श्रीलंका के विदेश मंत्री ने यह बात श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों को लगातार गिरफ्तार किए जाने की घटनाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में कही। भारत और श्रीलंका के मछुआरे एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश कर जाते है और वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 27 जून को कहा था कि श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने का मुद्दा 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान हुए एक समझौते से उपजा है, जिसके तहत कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में मछली पकड़ने के अधिकारों को छोड़ दिया गया था।
 
हेराथ ने इस मुद्दे को यह कहते हुए टाल दिया कि कच्चातिवु मुद्दे पर बयानबाजी केंद्र की भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के बीच राजनीतिक वाद-विवाद है।
 
हेराथ ने भारतीय मछुआरों पर कच्चातिवु के निकट मछली पकड़ने के लिए श्रीलंका की समुद्री सीमा में घुसने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे न केवल संसाधनों को लूटते हैं बल्कि समुद्री पौधों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा लेकिन हम निश्चित रूप से जानते हैं कि भारत सरकार श्रीलंकाई जलक्षेत्र में लगातार अवैध मछली पकड़ने के पक्ष में नहीं है।’’
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

भारत का बांग्लादेश दौरा स्थगित होने की संभावना, यह है कारण

मुंबई में मराठी को लेकर मारपीट, पुलिस ने लिया 7 मनसे के कार्यकर्ताओं को हिरासत में

CUET UG के परीक्षा परिणाम घोषित, एक अभ्यर्थी ने 5 में से 4 विषयों में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

नड्डा की जगह कौन? भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ये 3 नाम आगे, RSS निर्णायक भूमिका में होगी

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

अगला लेख