कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में होगा स्टीफन हॉकिंग का अंतिम संस्कार

Webdunia
शनिवार, 31 मार्च 2018 (18:44 IST)
लंदन। ब्रह्मांड की जटिल गुत्थियों को सुलझाने, ब्लैक होल और सिंगुलैरीटी तथा सापेक्षता के सिद्धांत के क्षेत्र में अपने अनुसंधान से महान योगदान देने वाले भौतिकीविद और ब्रह्मांड वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का अंतिम संस्कारआज कैंब्रिज यूनिवर्सिटी कॉलेज के नजदीक एक चर्च में किया जाएगा।

यह कॉलेज हॉकिंग का 50 से अधिक वर्षों तक अकादमिक घर रहा है, उनका अंतिम संस्कार बेहद निजी स्तर पर किया जाएगा। विश्व के मशहूर वैज्ञानिकों और लेखकों में से एक हॉकिंग ने 14 मार्च को 76 वर्ष की उम्र में अपने कैंब्रिज स्थित घर में आखिरी सांस ली थी।

हॉकिंग के बच्चों की इच्छा के अनुरूप गॉन्विल में यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट मेरी द ग्रेट और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के कैयुस कॉलेज में उनकी अंतिम सेवा (फ्यूनरल सर्विस) बेहद निजी स्तर पर की गई, जिसमें परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों सहित लगभग 500 लोगों ने शिरकत की। 

विश्व के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक हॉकिंग ने अंतरिक्ष की उस खोज के लिए जरूरी गणित तैयार कर लिया था, जिसके जरिए“ कई ब्रह्मांडों’’ की मौजूदगी के प्रायोगिक सबूत खोजे जा सकते हैं। हॉकिंग का जन्म इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में 8 जनवरी 1942 को हुआ। ठीक इसी दिन महान खगोलज्ञ गैलिलियो गैलीली की 330 वीं पुण्यतिथि थी। हॉकिंग को स्नायु संबंधी बीमारी (एम्योट्रॉपिक लेटरल स्लेरोसिसस) थी, जिसमें व्यक्ति कुछ ही वर्ष जीवित रह पाता है।

उन्हें यह बीमारी 21 वर्ष की आयु में 1963 में हुई और शुरुआत में डॉक्टरों ने कहा कि वे कुछ ही वर्ष जीवित रह सकेंगे। जुझारू हॉकिंग अपनी बीमारी का पता लगने के बाद कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ने चले गए और अल्बर्ट आइंस्टिन के बाद वे दुनिया के सबसे महान भौतिकीविद बने। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: अरब सागर में मची हलचल, अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना, जानें देशभर का मौसम

LIVE: राहुल गांधी आज पुंछ जाएंगे, पाक गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगे

ट्रंप का 'गोल्डन डोम' इसराइली आयरन डोम से कितना अलग होगा?

ट्रंप ने फिर डराया, EU पर पड़ेगी 50 प्रतिशत टैरिफ की मार, विदेश में बने सभी स्मार्ट फोन पर भी लगेगा 25 फीसदी शुल्क

सीजफायर को लेकर शशि थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, बोले- क्या इसे मध्यस्थता कहते हैं?

अगला लेख