सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में बनाया नया रिकॉर्ड, 62 घंटे और 6 मिनट तक की चहलकदमी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (19:48 IST)
Sunita Williams News : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 62 घंटे और 6 मिनट तक अंतरिक्ष में चहलकदमी करके किसी महिला द्वारा अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक सैर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसीं विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर ने बृहस्पतिवार को अंतरिक्ष में चहलकदमी की। नासा की योजना मार्च के अंत में बोइंग की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्पेसएक्स द्वारा निर्मित अंतरिक्ष यान के माध्यम से उन्हें पृथ्वी पर वापस लाने की है। इन असफलताओं के बावजूद, अंतरिक्ष यात्रियों ने सुरक्षित घर वापसी की प्रतीक्षा करते हुए आईएसएस पर अपना काम जारी रखा है। 
 
दोनों ने आईएसएस के बाहर जाकर खराब हो चुके रेडियो संचार हार्डवेयर को हटाया तथा नमूने एकत्र किए जिनसे यह पता चल सके कि परिक्रमा कर रही प्रयोगशाला के बाहरी भाग में सूक्ष्मजीव मौजूद हैं या नहीं। अंतरिक्ष में चहलकदमी पूर्वी तट समय (ईएसटी) के अनुसार सुबह 7.43 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजकर 9 मिनट पर समाप्त हुई। यह प्रक्रिया 5 घंटे और 26 मिनट तक चली।
ALSO READ: स्पेस में फंसे 4 अंतरिक्ष यात्री लौटे पृथ्‍वी पर, सुनीता विलियम्स क्यों नहीं आ पा रहीं?
ईएसटी अमेरिका के मानक समय के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो कि आईएसटी (भारतीय मानक समय) से 10.5 घंटे पीछे। नासा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के सबसे ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में चहलकदमी के समय 60 घंटे और 21 मिनट को पार कर लिया है।
 
उन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में कुल समय चहलकदमी के मामले में व्हिटसन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। नासा के अनुसार विलियम्स का अब तक का अंतरिक्ष में चहलकदमी का कुल समय 62 घंटे और 6 मिनट है, जो नासा की सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर है।
ALSO READ: 8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा
विलियम्स (59) और विल्मोर जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार होकर आईएसएस के 8 दिवसीय मिशन पर गए थे। हीलियम रिसाव और थ्रस्टर की खराबी जैसी तकनीकी समस्याओं के कारण हालांकि स्टारलाइनर उनकी वापसी के लिए असुरक्षित था।
 
नासा की योजना मार्च के अंत में बोइंग की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्पेसएक्स द्वारा निर्मित अंतरिक्ष यान के माध्यम से उन्हें पृथ्वी पर वापस लाने की है। इन असफलताओं के बावजूद, अंतरिक्ष यात्रियों ने सुरक्षित घर वापसी की प्रतीक्षा करते हुए आईएसएस पर अपना काम जारी रखा है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कुलगाम में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर

Weather Update : हिमाचल के ऊना में बाढ़, दिल्ली में रातभर बरसा पानी, आज राजस्थान में कैसा है मौसम?

पहलगाम हमले पर मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, 33 देशों में किसी ने भी पाकिस्तान को नहीं बताया जिम्मेदार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, 5 बच्चों की मौत, 12 घायल

Raja Raghuvanshi case : कोर्ट ने बढ़ाई सोनम और राज की न्यायिक हिरासत, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई

अगला लेख