तकनीक का कमाल, अटैक आया तो एसयूवी ने ऑटोपायलट मोड में बचाई शख्स की जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (15:47 IST)
SUV saved man's life : अत्याधुनिक फीचर्स के अनेक फायदे हमें नित्य प्रति देखने को मिलते हैं। इसी के चलते टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें पूरी दुनिया में काफी पसंद की जाती हैं। इसी प्रकार के एक वाकये में कार की ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी ने एक शख्स की जान बचा ली है।

ALSO READ: Maruti की सस्ती SUV की जल्द होगी इंट्री, 7 सीटर Grand Vitara XL या Y17
 
वॉशिंगटन  से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक टेस्ला कार यूजर मैक्सपॉल फैकलिन ने इसका अनुभव शेयर करते बताया कि वे डी-हाइड्रेशन और खतरनाक ब्लड शुगर लेवल से पीड़ित थे। उनके इंसुलिन पंप में खराबी के कारण उनका ग्लूकोज लेवल 670 तक पहुंच गया था जिसके बाद उन्हें तत्काल डॉक्टर की मदद चाहिए थी।
 
मैक्सपॉल फ्रैंकलिन ने बताया कि वह अकेले थे, ऐसे में उन्होंने मदद के लिए अपनी टेस्ला कार का रुख किया जिसके बाद उन्होंने अपनी कार के स्टीयरिंग व्हील पर बस दो बार टैप कर फुल सेल्फ ड्राइविंग फंक्शन को ऑन कर दिया। फैकलिन के अनुसार उनके घर से बीए मेडिकल सेंटर लगभग 13 मील दूर था।
 
टेस्ला मॉडल 3 बिना किसी रुकावट के अस्पताल पहुंच गई। उन्होंने दावा किया कि बिना किसी हस्तक्षेप के टेस्ला मॉडल-3 ने कुशलतापूर्वक उन्हें अस्पताल पहुंचने में मदद की। अस्पताल पहुंचने पर कार ऑटोमैटिक बंद हो गई जिससे मालिक को चिकित्सा उपचार प्राप्त हो सका। इतना ही नहीं, कार खुद ही पार्क भी हो गई।(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: दिल्ली में पहली बार लू का येलो अलर्ट जारी, जानें देश के अन्य भागों का मौसम

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं अन्नामलाई, दिया बड़ा बयान

टूटी सीट पर भड़का आप नेता का गुस्सा, एयर इंडिया ने दिया जवाब

LIVE: जापान और EU ने अमेरिका पर लगाया जवाबी टैरिफ, बढ़ा मंदी का खतरा

UP और दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, नेपाल में भी कांपी धरती

अगला लेख