सीरिया में क्लोरिन हमले, संयुक्त राष्ट्र में भिड़े अमेरिका और रूस

Webdunia
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (11:25 IST)
संयुक्त राष्ट्र। सीरिया में क्लोरिन गैस हमलों की निंदा के लिए अमेरिका की तरफ से जोर देने पर मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और अमेरिका आपस में भिड़ गए। सीरिया में हाल के दिनों में हुए इन हमलों में बच्चों सहित कई लोग घायल हो गये थे।
 
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत निक्की हेली ने परिषद को बताया कि विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी घौटा में क्लोरिन हमलों की पुष्टि के लिए कई पीड़ितों से स्पष्ट सबूत मिले।
 
निक्की ने कहा कि हमारे पास ऐसी रिपोर्ट है कि असद प्रशासन ने कल समेत हाल के सप्ताह में कई बार अपने लोगों के खिलाफ क्लोरिन गैस का इस्तेमाल किया है। 
 
अमेरिका ने परिषद को प्रस्ताव दिया कि सीरिया के डौमा शहर में एक फरवरी को हुए कथित क्लोरिन हमले की कड़े शब्दों में निंदा वाला बयान स्वीकार करे। इस हमले में बच्चे समेत 20 से अधिक नागरिक घायल हो गए थे।
 
रूस ने इसका विरोध करते हुए अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद पर रासायनिक हमले करने का झूठा आरोप लगाने के मकसद से दुष्प्रचार कर रहा है।
 
रूसी दूत वेसली नेबेंजिया ने कहा कि यह पूरी तरह स्पष्ट है कि अमेरिका का इरादा असल में सीरियाई सरकार पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाना है जबकि किसी अपराधी की पहचान तक नहीं हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख