तालिबान ने सलीमा मजारी को किया गिरफ्तार, जानिए कौन है बंदूक उठाकर लड़ने वाली यह बहादुर महिला...

Webdunia
बुधवार, 18 अगस्त 2021 (11:31 IST)
मुख्‍य बिंदु
अफगानिस्तान की पहली महिला गवर्नर है सलीमा मजारी
2018 में चुनी गई थीं बल्ख प्रांत की गर्वनर
बंदुक उठाकर किया तालिबानी लड़ाकों का सामना
 
काबुल। अफगानिस्तान की पहली महिला गवर्नर सलीमा मजारी को तालिबान ने गिरफ्तार कर लिया है। बल्ख प्रांत की गवर्नर मजारी ने राष्‍ट्रपति अब्दुल गनी की तरह तालिबान के सामने घुटने नहीं टेके। वह बंदुक उठाकर उस वक्त तक तालिबानी लड़ाकों का सामना करती रहीं जब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर लिया गया।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने महिला गवर्नर और वॉरलॉर्ड्स सलीमा मजारी को पकड़ लिया है। मजारी बल्ख प्रांत की गवर्नर हैं और वह आखिरी वक्त तक तालिबानी लड़ाकों का सामना करती रहीं। जब बल्ख प्रांत पर तालिबान ने कब्जा कर लिया तब वहां के चाहर जिले से इस बहादुर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
1980 में ईरान में जन्मीं सलीमा सोवियत वॉर के वक्त परिवार समेत अफगानिस्तान आई थीं। उन्होंने तेहरान यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, लेकिन बाद में अफगानिस्तान में अपना राजनीतिक करियर बनाया। 
 
2018 में सलीमा मजारी को पता चला कि अफगानिस्तान के बल्ख में गर्वनर का पद खाली है। उन्होंने आवेदन किया और फिर उन्हें गर्वनर चुन लिया गया।
 
सोशल मीडिया पर सलीमा की गिरफ्तारी की खबर तेजी से वायरल हुई। दुनियाभर से लोग तालिबान से इस बहादुर महिला की रिहाई की अपील कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

गड्ढे में गुरुग्राम! पहली बारिश में ही 100 करोड़ के फ्लैट्स का भी हाल बेहाल, सोशल मीडिया पर गुस्से का सैलाब

भारत को इस्लामिक देश बनाने का ख्वाब देखने वाले छांगुर बाबा का तिलिस्म कैसे टूटा, फकीर से अरबपति बनने की कहानी

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से कहा, मतदाता सूची पुनरीक्षण में थोड़ी देर कर दी

कठुआ में भारी बारिश, पटरी से उतरी मालगाड़ी

पुल हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा सरकार पर निशाना, बताया अक्षमता और लापरवाही

अगला लेख