Corona India Update: देश में कोविड 19 के 35178 नए मामले, रिकवरी दर 97.52 प्रतिशत दर्ज

Webdunia
बुधवार, 18 अगस्त 2021 (11:18 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 35,178 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,22,85,857 हो गई, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.52 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

ALSO READ: ब्रिटेन में 12 प्लस बच्चों को लगेगी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन
 
बुधवार सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से 440 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,32,519 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,67,415 रह गई है, जो 148 दिनों में सबसे कम है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 1.14 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। पिछले 24 घंटे की अवधि में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या में 2,431 की कमी आई।

ALSO READ: टाइफाइड और कोरोना में कैसे करें अंतर जानिए Experts से
 
मंगलवार को कोविड-19 के लिए 17,97,559 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद देश में कुल जांच की संख्या बढ़कर 49,84,27,083 हो गई। दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 23 दिनों से यह 3 फीसदी से नीचे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक संक्रमण दर 1.95 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 54 दिनों से यह 3 फीसदी से नीचे रही है। आंकड़ों के अनुसार बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,14,85,923 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कांग्रेस की सोच अर्बन नक्सल वाली, सत्ता में आई तो लोगों का गोल्ड जब्त कर मुसलमानों को बांट देगी, बांसवाड़ा में बोले PM मोदी

Virat Kohli के अंपायर से भीड़ने के बाद, कप्तान Faf ने बताया क्या था पूरा मामला

शशि थरूर पर आई मुसीबत, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्या लगा है आरोप

इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में भिड़े कार्यकर्ता, चली कुर्सियां

कोई भी CAA लागू होने से नहीं रोक सकता, ममता के गढ़ में गरजे राजनाथ

क्या मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन पाएंगे? जानिए क्या कहते हैं अयोध्या पहुंचे रामभक्त

भोपाल में पीएम मोदी का बुधवार को रोड शो, सागर और हरदा में चुनावी जनसभा

ग़ाज़ा: इसराइली सैन्य कार्रवाई में एआई टेक्नॉलॉजी का इस्‍तेमाल गलत

भाजपा नेता के. विश्वेश्वर रेड्डी सबसे अमीर उम्मीदवार, 5 साल में 410 फीसदी संपत्ति बढ़ी

सूरत लोकसभा में BJP की जीत पर सियासी घमासान, जानें क्या है निर्विरोध निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया?

अगला लेख