Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेपाल में विमान लापता, 4 भारतीयों समेत 22 लोग हैं सवार

Advertiesment
हमें फॉलो करें नेपाल में विमान लापता, 4 भारतीयों समेत 22 लोग हैं सवार
, रविवार, 29 मई 2022 (11:47 IST)
काठमांडू। नेपाल में नेपाल के तारा एयर का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया। पोखरा से जॉमसम जा रहे इस विमान में चालक दल सहित कुल 22 लोग सवार हैं।
 
नेपाली मीडिया के मुताबिक इस विमान ने आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा से उड़ान भरी थी। इसे 10 बजकर 20 मिनट पर लैंड करना था। लेकिन 11 बजे के बाद से अब तक इस विमान से संपर्क नहीं हो पाया है।
 
नेपाल के सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक है। बाकी लोग नेपाल के हैं।

मीडिया खबरों के अनुसार, जोमसोम के पास घम्सी में आग की लपटें दिखाई दी है। बहरहाल विमान की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

चित्र सौजन्य : तारा एयर
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी बोले, चारधाम यात्रा पर कुछ लोग गंदगी फैला रहे हैं, यह ठीक नहीं