आतंकी संगठन अल शबाब ने ली अमेरिकी सैनिकों पर हमले की जिम्मेदारी

Webdunia
शनिवार, 9 जून 2018 (15:13 IST)
मोगादिशू। सोमालिया के आतंकवादी संगठन अल शबाब ने किसमायो शहर में शुक्रवार रात हुए हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। अल शबाब के प्रवक्ता अब्दिआसिस अबू मुसाब ने शुक्रवार देर रात कहा, हमने एक सैन्य अड्डे पर हमला किया।


एक अमेरिकी सैनिक, दो केन्याई सैनिक और नौ सोमालियाई सैनिकों को मार गिराया। हमने चार अमेरिकी सैनिकों को घायल भी किया। उसने बताया कि यह हमला दक्षिणी शहर किसमायो में किया गया। अमेरिकी विशेष अभियान बल अल शबाब के खात्मे के लिए सोमाली नेशनल सिक्योरिटी फोर्सेज और केन्यन डिफेंस फोर्सेज के लगभग 800 जवानों के साथ तैनात थे जब उन पर मोर्टार और छोटे हथियारों से हमला किया गया।

हमले में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अमेरिकी सेना ने कल एक बयान जारी करके बताया कि हमले में एक स्थानीय सैनिक भी घायल हुआ है। बयान के मुताबिक, सुरक्षाबल ने अल शबाब के कब्जे वाले इलाके से उनके सफाए के लिए अभियान चला रखा है और सोमालिया सरकार की पहुंच बढ़ाने के लिए एक स्थाई युद्ध चौकी भी बना रखी है।

केन्या सेना के प्रवक्ता डेविड ओबोनयो ने बताया कि उसके सुरक्षाबल के लगभग 500 जवान सोमालिया में तैनात हैं लेकिन वे किसी युद्ध अभियान में शामिल नहीं हैं। गौरतलब है कि अल शबाब सोमालिया की सरकार को उखाड़ फेंकने और इस्लाम आधारित शासन स्थापित करने के लिए युद्ध लड़ रहा है।

मोगादिशू से 2011 में बाहर किए जाने के बाद से इस आतंकवादी संगठन ने सोमालिया के ज्यादातर शहरों और कस्बों पर नियंत्रण खो दिया है लेकिन राजधानी के बाहरी इलाके में अब भी उसकी पहुंच बरकरार है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख