Hanuman Chalisa

आतंक की दुनिया में 'क्राउन ऑफ टेरर' के नाम से जाना जाता था हमजा लादेन, सिर पर था 7 करोड़ का इनाम

Webdunia
गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (09:08 IST)
अमेरिकी खुफिया एजेंसी के दावे के मुताबिक अलकायदा के संस्थापक आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा की मौत हो गई है। अमेरिकी सरकार ने फरवरी में हमजा के ठिकाने की जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर (7 करोड़ रुपए) के इनाम की घोषणा की थी। इतना ही नहीं आतंक की दुनिया में उसे 'क्राउन ऑफ टेरर' के नाम से भी बुलाया जाता था।

खबरों के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा की मौत हो गई है। हालांकि हमजा की मौत की तारीख और स्थान अभी तक नहीं बताया गया है। हमजा ओसामा बिन लादेन की तीसरी बीवी खैरिया सबर का बेटा है। उसकी उम्र लगभग 23 से 24 साल है।

अमेरिकी सरकार ने फरवरी में हमजा के ठिकाने की जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर (7 करोड़ रुपए) के इनाम की घोषणा की थी। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद ओसामा के सबसे छोटे बेटे हमजा बिन लादेन ने अमेरिका को खुली चुनौती दे दी थी। इस दौरान उसने अमेरिका, ब्रिटेन, तेल अवीव के साथ अमेरिका का साथ देने वाले सभी देशों पर बड़े हमले की अपील की थी।

हमजा को ब्रिटिश सांसद पैट्रिक मर्सर ने 'क्राउन ऑफ टेरर' यानी 'आतंक का नया युवराज' नाम दिया था। साल 2003 में अफगानिस्‍तान के रिबत में हमजा और उसके भाई साद बिन लादेन के घायल होने की खबरें थीं। साल 2007 में हमजा अलकायदा के एक सीनियर सदस्‍य के तौर पर पाकिस्‍तान-अफगानिस्‍तान सीमा से फरार हो गया था। बताया जाता है कि दिसंबर 2007 में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्‍या में भी उसका हाथ होने का संदेह जताया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख