थाईलैंड का कंबोडिया पर हवाई हमला, थाईलैंड ने भी किया पलटवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 (09:16 IST)
Thailand Cambodia clash: थाईलैंड और कंबोडियाई (Thailand Cambodia) के सैनिकों के बीच सीमा पर झड़प में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं जिनमें अधिकतर आम नागरिक हैं। दोनों पक्षों ने छोटे हथियारों, तोप और रॉकेट से हमले किए और थाईलैंड ने भी हवाई हमले भी किए।

थाईलैंड के रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी के अनुसार गुरुवार को कम से कम 6  इलाकों में झड़प हुई। इससे 1 दिन पहले ही सीमा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में थाईलैंड के 5 सैनिक घायल हो गए थे और थाईलैंड ने कंबोडिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था तथा थाईलैंड में कंबोडिया के दूत को निष्कासित कर दिया था।ALSO READ: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू, थाईलैंड की एयर स्ट्राइक, कंबोडिया का पलटवार
 
ता मुएन थॉम मंदिर के पास फिर से झड़पें शुरू हो गईं : ओड्डार मींचे प्रांत में कंबोडिया के मुख्य अधिकारी जनरल खोव ली ने शुक्रवार को कहा कि प्राचीन ता मुएन थॉम मंदिर के पास सुबह-सुबह फिर से झड़पें शुरू हो गईं। सीमा के पास 'एसोसिएटेड प्रेस' (एपी) के पत्रकारों को सुबह से ही धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। अधिकारी ने यह भी कहा कि गुरुवार को हुई झड़प में कम से कम 4 आम नागरिक घायल हुए हैं और सीमा से लगे गांवों से 4,000 से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा जिन्हें आश्रय केंद्रों में भेजा गया है।ALSO READ: थाईलैंड जाने की सोच रहे हैं तो पहले जानें वहां क्या चल रहा है
 
यह कंबोडियाई पक्ष की ओर से किसी के हताहत होने के बारे में दी गई पहली जानकारी है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और किसी भी मुद्दे को बातचीत के माध्यम से हल करने का आग्रह किया है।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों की मौत

थाईलैंड का कंबोडिया पर हवाई हमला, थाईलैंड ने भी किया पलटवार

इमरान खान ने बताया, जेल में कैसे कट रहे हैं दिन, मिल रहा है कैसा पानी?

Weather Update: दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के करीब, जानिए देशभर का मौसम

टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट, मस्क की कंपनी को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख