Festival Posters

बौखलाए पाकिस्तान ने समझौता के बाद थार एक्सप्रेस की सेवा भी रद्द कर दी

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (22:33 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द कर देगा, जो राजस्थान सीमा के मार्फत भारत और पाकिस्तान के बीच चलती है। एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रद्द कर दी और द्विपक्षीय संबंधों को कमतर करने का निर्णय किया था।
 
रेलमंत्री शेख राशिद अहमद ने शुक्रवार को थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द करने की घोषणा की और कहा कि शुक्रवार की देर रात अंतिम ट्रेन भारत के लिए रवाना होगी। यह जानकारी आधिकारिक एपीपी संवाद समिति ने दी।
 
एजेंसी ने रेलमंत्री के हवाले से कहा कि जब तक मैं रेलमंत्री हूं, थार और समझौता एक्सप्रेस की सेवाएं रद्द रहेंगी। थार एक्सप्रेस 18 फरवरी 2006 से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से कराची के बीच हर शुक्रवार की रात को चलती है। उससे पहले यह सेवा 41 वर्षों तक स्थगित रही थी।
 
उन्होंने कहा कि 133 किलोमीटर लंबी नई पटरियां 13 अरब रुपए की लागत से बनी थी और अब इन पटरियों का इस्तेमाल थार कोयला परियोजना के लिए किया जाएगा।
 
थार एक्सप्रेस राजस्थान सीमा के आर-पार रहने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय रही है और उन पाकिस्तानी हिन्दुओं की भी पसंदीदा रही है, जो भारत आना चाहते थे। एक अनुमान के मुताबिक पिछले 13 वर्षों में 4 लाख से अधिक यात्रियों ने इस रेलगाड़ी की सेवा ली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख