dipawali

'ऑपरेशन कावेरी' की वाह- वाही, 231 भारतीयों को सूडान से लेकर दिल्ली पहुंचा विमान

Webdunia
शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (11:34 IST)
Operation Kaveri: सूडान में चल रहे गृहयुद्ध के बीच भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन कावेरी की वाह-वाही हो रही है। दरअसल, भारतीय वायुसेना का एक और विमान 231 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंच गया है। भारतीय वाहक इंडिगो ने सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर जेद्दा से उड़ान भरी थी। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि 231 भारतीयों को लेकर विमान नई दिल्ली पहुंच गया है।
<

Indigo joins #OperationKaveri.

231 Indians in a flight to New Delhi from Jeddah.

With this 5th outbound flight, around 1600 reached or airborne for India.

Happy journey.

Our Mission continues. pic.twitter.com/5JtBR0sHCF

— V. Muraleedharan (@MOS_MEA) April 28, 2023 >अब तक 1600 लोग सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं। जबकि 2100 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला जा चुका है। जिस तरह से सूडान में फंसे लोगों को भारतीय ऑपरेशन कावेरी से रेस्क्यू किया जा रहा है, उसकी चारों तरफ तारीफें हो रही हैं।

इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि वह सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के केंद्र सरकार के मिशन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। बयान में कहा कि एयरलाइन ने मानवीय आवश्यकता के लिए आगे कदम बढ़ाया है, जिससे फंसे हुए नागरिकों को वापस उनके परिवार के पास सुरक्षित लाया जा सके। इससे पहले शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत अब तक 2,100 भारतीय जेद्दा पहुंच चुके हैं।

बता दें कि इसके पहले भी भारतीय वायुसेना ने 27 और 28 अप्रैल की रात को ऑपरेशन के तहत C-130J विमान की मदद से एक छोटी हवाई पट्टी में अंधेरे में विमान को लैंड कराते हुए 121 भारतीयों को बचाया था। इन 121 लोगों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

MP को मुंबई के इंटररेक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- प्रगति के क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जोड़ीदार राज्य

मेरठ की छात्रा परी बनी एक दिन की डिप्टी एसपी, बेटियों के आत्मविश्वास की नई मिसाल

अयोध्या में घर में फटा सिलेंडर, 3 बच्चों सहित 5 की मौत

ज्वेलरी की कार से चोरी हुआ 3 करोड़ रुपए का सोना, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गया शांति का नोबेल पुरस्कार, नेतन्याहू की AI फोटो से मचा हड़कंप, जानिए क्या है सचाई

अगला लेख