अमेरिका के न्यूजर्सी में 185 एकड़ में फैले सबसे बड़े हिंदू मंदिर का हुआ उद्घाटन

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 (00:50 IST)
Inauguration of the largest Hindu temple : अमेरिका के न्यूजर्सी में 185 एकड़ में फैले सबसे बड़े हिंदू मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम को रविवार को उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। अमेरिका और दुनियाभर में रहने वाले लोगों के लिए यह मंदिर एकता, शांति और सद्भाव का संदेश देता है।
 
न्यूजर्सी के रॉबिन्सविले में अक्षरधाम मंदिर का नौ दिवसीय उद्घाटन समारोह उत्सव 30 सितंबर को शुरू हुआ था। महंत स्वामी महाराज की उपस्थिति में रविवार को मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। स्वामी महाराज ने अनुष्ठानों और पारंपरिक समारोहों के बीच मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह आयोजित किया।
 
भगवान स्वामीनारायण को समर्पित इस मंदिर का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था और इस वर्ष समाप्त हुआ। इस मंदिर को दुनियाभर के 12,500 स्वयंसेवकों द्वारा बनाया गया है। मंदिर की कई प्रमुख अनूठी विशेषताओं में से एक पत्थर से निर्मित अब तक का सबसे बड़ा गुंबद है।
 
स्वयंसेवक लेनिन जोशी ने कहा कि स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर भारत की विरासत और संस्कृति को आधुनिक अमेरिका के सामने प्रस्तुत करता है। फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख