लंदन के विश्वविद्यालयों में बढ़ी भारतीय छात्रों की संख्या

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (00:04 IST)
लंदन। ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में पढ़ने की इच्छा लेकर आने वाले भारतीय छात्रों के लिए राजधानी लंदन सबसे आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय छात्र बाजार में विकल्प के तौर पर 2018-19 में जहां यह तीसरे स्थान पर था, वहीं 2019-20 के दौरान यह दूसरे स्थान पर रहा।

उच्च शिक्षा सांख्यिकीय एजेंसी (एचईएसए) की ओर से जारी नए आंकड़ों के अनुसार, लंदन के विश्वविद्यालयों में 13,435 भारतीय छात्र पंजीकृत हैं जो कि पिछले साल (7,185) के मुकाबले 87 प्रतिशत ज्यादा हैं।

हालिया आंकड़े को भारत के लिए वृद्धि का उल्लेखनीय दौर कहा जा रहा है, क्योंकि 2017-18 के दौरान लंदन को पढ़ाई के लिए विकल्प के रूप में चुनने के मामले में भारतीय छात्र चौथे स्थान स्थान पर थे।

लंदन के महापौर की अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निवेश तथा प्रोमोशन एजेंसी ‘एजुकेशन एंड टैलेंट एट लंदन एंड पार्टनर्स (एल एंड पी) की निदेशक लैलेज क्ले ने कहा, इन नए आंकड़ों से लंदन के विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों की स्थिति साबित होती है।

उन्होंने कहा,लंदन को चुनने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में वृद्धि से पता चलता है कि ब्रिटेन की राजधानी में पढ़ना और उसके बाद दो साल तक ब्रिटेन में रहने का विकल्प कई अवसर प्रदान करता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख